नई दिल्ली, जुलाई 1। मारुति ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी की कारों की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का ऐलान पिछले महीने ही कर दिया था। बता दें कि मारुति की कारों में जो गाड़ियां सबसे अधिक पसंद की जाती हैं, उनमें स्विफ्ट भी शामिल है। स्विफ्ट की शुरुआती कीमत ही 6 लाख रु से अधिक है। मगर यदि आपका बजट कम हो तो आप इसका पुराना मॉडल 2.25 लाख रु में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कार की डिटेल।
कितनी पुरानी है कार
स्विफ्ट के जिस मॉडल की हम बात कर रहे हैं वो कार्स24 पर बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। कार का 2009 मॉडल बेचा जा रहा है। अच्छी बात यह है कि ये कार पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। स्विफ्ट कार दिल्ली में रजिस्टर्ड नंबर की है। कार का पेट्रोल वर्जन बेचा जा रहा है।
कितनी चली है कार
ये कार 56,282 किमी तक चली है। कार से जुड़ी हर बारीक जानकारी हासिल करने के लिए आप यहां शेयर किए जा रहे लिंक (https://www.cars24.com/buy-used-Maruti-Swift-2009-cars-Gurgaon-1000216427/) पर जा सकते हैं। यदि आपका बजट 2.25 लाख रु का न हो तो आपको इस कार के लिए लोन भी मिल जाएगा।
कितनी होगी ईएमआई
बता दें कि कार की कीमत 2,24,499 रु है। यदि आप लोन लें तो आपको डाउन पेमेंट नहीं देनी होगी। हां आपसे 11047 रु का सर्विस चार्ज लिया जाएगा। इससे आपका कुल लोन अमाउंट 2,35,546 रु होगा। लोन की अवधि 60 महीनों की होगी और आपकी ईएमआई 5240 रु होगी।
7 दिन की मनीबैक गारंटी
आपको इस कार पर मनीबैक गारंटी भी मिलेगी। यानी यदि आपको कार पसंद न आए तो आप कार वापस करके पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। आपसे कार वापस करने को लेकर कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
मारुति की जून सेल्स
मई के मुकाबले जून में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की कुल सेल्स 217 फीसदी बढ़ी। मई में 46,555 कारों की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने इसकी कुल 147,368 कारें बिकीं। इसका निर्यात भी 11,262 यूनिट्स के मुकाबले 17237 यूनिट्स रहा। इसकी मिनी और कॉम्पैक्ट वाहन बिक्री लगभग चार गुना बढ़कर 97,359 इकाई हो गया। वहीं हुंडई ने मई में 30703 यूनिट्स के मुकाबले जून में 77 फीसदी अधिक 54,474 यूनिट्स कारों की बिक्री। जून 2020 में हुंडई ने सिर्फ 26,820 कारें बेची थीं। जून 2020 के मुकाबले हुंडई की सेल्स में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications