नई दिल्ली, अगस्त 8। मारुति की सेल्स जुलाई महीने में काफी अच्छी रही। कंपनी ने सालाना आधार पर पिछले महीने अपनी सेल्स में काफी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसकी जो कारें सर्वाधिक बिकीं उनमें स्विफ्ट डिजायर भी शामिल है। अगर आपका भी इरादा स्विफ्ट डिजायर खरीदने का है तो आपको इस कार का पुराना मॉडल 2 लाख रु से ज्यादा सस्ता मिल सकता है। नयी स्विफ्ट डिजायर की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ही करीब 6 लाख रु है। मगर पुरानी मॉडल आपको 4 लाख रु से भी कम में मिल जाएगा। जानते हैं पुरानी कार आप कहां से खरीद सकते हैं।
ट्रूवैल्यू पर खरीदें सस्ती कार
मारुति सुजुकी का अपना खुद का सेकंड हैंड कारों का प्लेटफॉर्म है। जहां से आप एक से एक शानदार पुरानी कार अच्छी कंडीशन में काफी कम रेट पर खरीद सकते हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर 4 पुरानी स्विफ्ट डिजायर बिक रही हैं। इनमें एक की कीमत है 3.50 लाख रु। ये 2018 का डीजल मॉडल है। हालांकि ये कार 1 लाख किमी से अधिक चली हुई है और अहमदाबाद में बिक रही है।
4.75 लाख रु में खरीदने
ट्रूवैल्यू पर स्विफ्ट डिजायर का 2016 मॉडल भी बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। ये पेट्रोल इंजन वाला मॉडल है। इस कार की कीमत 4,75,000 रुपये रखी गयी है। इस कार को पहला मालिक बेच रहा है। ये मॉडल 1.25 किलोमीटर से अधिक चली हुई है।
4.90 लाख रु की कीमत
2016 का ही इसी कार का एक और मॉडल भी बिक रहा है। स्विफ्ट डिजायर का ये वीएक्सआई वेरिएंट है। यह कार आप 4,90,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कार भी पहला मालिक बेच रहा है। दिल्ली में उपलब्ध ये कार 65 हजार किलोमीटर से अधिक चल चुकी है।
4.60 लाख रु कीमत
इस कार 2016 का एक अन्य मॉडल आप 4.6 लाख रु में खरीद सकते हैं। ये भी पेट्रोल इंजन वाला मॉडल है। कार आपको फर्स्ट ऑनर से मिलेगी। ये कार भी दिल्ली में उपलब्ध है। अच्छी बात ये है कि ये मॉडल सिर्फ 24 हजार से कुछ अधिक किलोमीटर चला है।
इस बात का रखें ध्यान
ऊपर बताई गई कारों की डिटेल ट्रूवैल्यू वेबसाइट के अनुसार है। ध्यान रहे कि आप पुरानी कार खरीदते समय गाड़ी के कागजार और उसकी कंडीशन अच्छे से चेक करें। ऑनलाइन लेन देन के बजाय सामने से कार चेक करें। बाकी अगर आप मारुति की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो अगस्त में अच्छा मौका है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने बिक्री को और बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक छूट और डील्स की पेशकश करने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी इस महीने अपनी कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट छूट मिलेगी। स्विफ्ट पर सबसे अधिक 49000 रु तक की बचत हो सकती है। कार के एमटी वेरिएंट के एलएक्सआई मॉडल पर 10000 रु, वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और जेडएक्सआई तथा जेडएक्सआई+ पर 15-15 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके एएमटी वेरिएंट के वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और बाकी मॉडलों पर 15000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications