मारुति सुजुकी ने जून में वैगन आर को बीएस6, 1.2-लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया था।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने जून में वैगन आर को बीएस6, 1.2-लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके 1.0-लीटर वाले इंजन को भी BS6 में अपग्रेड कर दिया है। बीएस6 अपग्रेड के साथ कार की कीमत भी बढ़ गई है। बता दें कि मारुति वैगन आर दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन (1.2-लीटर और 1.0-लीटर) के साथ आती है।

बीएस4 वेरियंट के मुकाबले कीमत करीब 12 हजार रु तक बढ़ी
जानकारी दें कि बीएस6, 1.0-लीटर इंजन वाली मारुति वैगनआर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.42 लाख से 5.41 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। बीएस4 वेरियंट के मुकाबले इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये तक बढ़ी है। इससे पहले वैगनआर के 1.0-लीटर वाले वेरियंट की कीमत 4.3 लाख से 5.3 लाख रुपये के बीच थी।
साल की शुरुआती में लॉन्च हुई नई वैगनआर
बता दें कि मारुति सुजुकी ने इस साल की शुरुआती में नई वैगनआर लॉन्च की थी। इसमें इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। इनमें 1.0-लीटर वाला पेट्रोल इंजन LXI और VXI वेरियंट में, जबकि 1.2-लीटर वाला पेट्रोल इंजन VXI और ZXI वेरियंट में मिलता है। 1.0-लीटर इंजन 998 cc का है, जो 67 hp की पावर और 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एजीएस ट्रांसमिशन के ऑप्शन हैं।
सेफ्टी फीचर्स
1.0-लीटर इंजन वाली वैगनआर में ड्राइवर साइड एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग और चाइज्ड प्रूफ रियर डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कार पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी
अच्छी बात यह है कि नई वैगनआर को मारुति के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। यह कार पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी है और इसका लुक भी पहले से काफी अलग है। नई वैगनआर भी टॉलबॉय डिजाइन में ही आई है, लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों में नए डिजाइन की हेडलैम्प, नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए डिजाइन का टेलगेट और नए डिजाइन की टेललाइट शामिल हैं। कार का इंटीरयर भी पुराने मॉडल से काफी अलग और बेहतर है। कंपनी ने बेहतर डिजाइन और अपग्रेड करके ग्राहकों को हर तरह से सहुलियत देने की कोशिश की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications