नयी दिल्ली। यदि आप महंगी होने के कारण नयी कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो शुरुआत में पुरानी कार से काम चलाया जा सकता है। पुरानी कार आपको बाइक की दाम पर मिल जाएगी। इससे आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और आपका कार खरीदने का सपना भी पूरा हो जाएगा। बीते कुछ सालों में भारत में सेकंड हैंड वाहनों का बाजार बहुत बड़ा हो गया है। अब तो पुरानी कारों और बाइकों के शोरूम भी खुलने लगे हैं। यहां आपको पुराना वाहन एक दम फर्स्ट क्लास कंडीशन में मिलेंगे। बहरहाल यदि आप सेकंड हैंड कार खरीदने के इच्छुक हैं तो इस समय मारुति वैगनआर के तीन पुराने मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आपको वैगनआर के ये पुराने मॉडल 65 हजार रु तक में मिल जाएंगे।
कहां बिक रही पुरानी कारें
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति का अपना खुद का सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का नाम है ट्रूवैल्यू। ट्रूवैल्यू पर आपको मारुति की पुरानी कारें अच्छी कंडीशन और सस्ती कीमत पर मिल जाएंगी। मारुति ने अब तक ट्रूवैल्यू के माध्यम से 40 लाख से अधिक कारों की बिक्री की है। आगे जानिए उपलब्ध वैगनआर मॉडलों की डिटेल।
65 हजार रु में कार
वैगनआर वीएक्सआई का एक पुराना मॉडल सिर्फ 65000 रु की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये कार 2007 की है। अच्छी बात ये है कि ये मॉडल पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों वाली है। इस कार को पहला मालिक बेच रहा है। दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध ये कार 1.37 लाख किलोमीटर से अधिक चली हुई है। बता दें कि कार खरीदने से पहले उसकी कंडीशन पूरी तरह चेक कर लें।
78000 रु में वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर का एक मॉडल 78000 रु में भी बिक रहा है। ये मॉडल 2009 का है। ये वैगनआर पेट्रोल का एलएक्सआई वेरिएंट है। इस कार को भी पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ध्यान रहे कि यह कार 2.88 लाख किलोमीटर चली हुई है। इस समय वैगनआर की ऑन-रोड शुरुआती कीमत 5.10 लाख रु है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 6.97 लाख रु तक जाती है।
मारुति वैगनआर का एक और मॉडल
मारुति वैगनआर का एक और मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार की कीमत 90000 रु है। वैगनआर का यह मॉडल 2009 मॉडल का है। इस कार को भी पहला मालिक बेच रहा है। दिल्ली में बिक रही ये कार 2.16 लाख किमी चली हुई है।
मारुति की कारों का दाम
मारुति सिलेरियो की शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये, मारुति वैगन आर की शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये (ये इसकी एक्स-शोरूम कीमत है), मारुति इग्निस की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये, मारुति सिलेरियो एक्स की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये, मारुति स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये, मारुति बलेनो की शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपये और मारुति डिजायर की शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये है। इसके अलावा मारुति विटारा ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये, मारुति अर्टिगा की शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये, मारुति सीएज की शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये, मारुति एस-क्रॉस की शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये और मारुति एक्सएल6 की शुरुआती कीमत 9.85 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications