नई दिल्ली, अप्रैल 20। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी की कारें एक बार फिर से महंगी हो जाएंगी। मगर यदि आपका बजट कम है तो फिक्र की कोई बात नहीं। आप मारुति की प्रमुख हैचबैक कार वैगनआर को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इस कार का सेकंड हैंड मॉडल आपको केव 75000 रु में मिल जाएगा। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कितनी है नयी की कीमत
इस समय नयी मारुति वैगनआर की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये है। जबकि इसका टॉप वेरिएंट आपको 7.10 लाख रुपये में मिलेगा। मगर जाहिर सी बात है कि हर किसी का बजट इतना हो ये जरूरी नहीं। आप सेकंड हैंड मॉडल बाइक की कीमत पर घर ला सकते हैं। पुरानी कार उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है, जो पहली बार कार खरीद रहे हैं। पुरानी कार से वे प्रेक्टिस कर सकते हैं।
ये हैं दो मॉडल
मारुति वैगनआर के तीन पुराने मॉडल तीन अलग अलग वेबसाइटों पर मिल रहे हैं। इनमें पहला मॉडल कारवाले वेबसाइट पर बिक रहा है। ये 2008 का मॉडल है। कार की कीमत केवल 80,000 रुपये तय की गई है। पर यहां से कार खरीदने पर कोई ऑफर नहीं दिया जाएगा। दूसरी कार ओएलएक्स पर बिक रही है। यहां भी 2008 मॉडल बिक्री के लिए लिस्टेड है। कार की कीमत 85,000 रुपये है। यहां भी कोई प्लान या ऑफर नहीं है।
ये है तीसरा मॉडल
मारुति वैगनआर का तीसरा मॉडल कारदेखो वेबसाइट पर बिक रहा है। ये भी 2008 का ही मॉडल है, जिसे साइट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 75,000 रुपये है। यहां कार पर कोई प्लान, लोन या फाइनेंस ऑफर नहीं है। आगे जानते हैं इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
वैगनआर के फीचर्स
मारुति वैगनआर का जो 2008 मॉडल है उसमें 1061 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 67 बीएचपी की पावर और 84 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार है। ये पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ड्राइवर सीट पर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, मैनुअल एसी और हीटर जैसे फीचर्स से लैस है। मारुति वैगनआर 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
मारुति कारों पर छूट
यदि आप इस महीने मारुति की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आपको इसकी कारों पर छूट मिलेगी। अप्रैल महीने में मारुति इग्निस कार के मैनुअल वर्जन पर 20,000 पर रुपये की नकद छूट दी जा रही है। इसके एएमटी वर्जन पर कोई कैश छूट नहीं है। इग्निस के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। मारुति सियाज पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। पर इस सेडान कार पर एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जो 25,000 रुपये का है। साथ ही 5000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। मारुति एस-क्रॉस के 'जेटा' ट्रिम पर 17,000 रुपये की नकद छूट है, जबकि एसयूवी के अन्य ट्रिम्स पर 12,000 रुपये की छूट है। इंडो-जापानी कार निर्माता की इस कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications