नई दिल्ली, जून 21। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जुलाई-सितंबर में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी इनपुट लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए एक बार फिर से कारों की कीमतों में वृद्धि करेगी। इससे पहले 2021 में मारुति अब तक दो बार अपने कार मॉडलों के रेट बढ़ा चुकी है। मारुति ने एक बयान में कहा है कि पिछले एक साल से विभिन्न इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के वाहनों की लागत बढ़ी है। इसलिए कंपनी के लिए यह जरूरी हो गया है कि कारों की कीमतों में वृद्धि के माध्यम से ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का कुछ भार डाला जाए। बता दें कि कंपनी अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में अलग-अलग ही बढ़ोतरी करेगी। इसलिए यदि आपका इरादा मारुति की कोई कार खरीदने का है तो अभी खरीद लें। हम आपके लिए लाएं कंपनी की सभी कारों की रेट लिस्ट।
मारुति सुजुकी की कारों की प्राइस लिस्ट :
ये हैं मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.78 लाख रुपये
- मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.08 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये
मारुति की 6 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति सिलेरियो एक्स : शुरुआती कीमत 5.11 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : - शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर : 5.76 लाख रुपये
- मारुति बलेनो और मारुति डिजायर : दोनों की शुरुआती कीमत 5.98 लाख रुपये
मारुति की 8 लाख रु से सस्ती कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये
- मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.52 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 9.94 लाख रुपये
मारुति की जल्द लॉन्च होने वाली कारें और उनकी अनुमानित रेट :
- मारुति न्यू-जेन सिलेरियो : 4.50 लाख रुपये
- मारुति फ्यूचरो-ई : 9 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर ईवी : 9 लाख रुपये
- मारुति जिम्मी : 7 लाख रुपये
हुंडई भी बढ़ा सकती है दाम
मारुति द्वारा इस वित्त वर्ष में कीमतों में बढ़ोतरी का यह दूसरा (2021 में तीसरा) मौका होगा। स्विफ्ट और बलेनो बनाने वाली कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में कीमतों में करीब 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। बता दें कि मारुति के बाद इसकी प्रतिद्वंद्वी हुंडई भी जल्द ही इनपुट लागत के प्रभाव के चलते अपनी कारें महंगी कर सकती है। ऐसा पहले भी हुआ है कि मारुति की तरफ से शुरुआत किए जाने के बाद सभी कंपनियां अपनी कारें महंगी करती हैं। ये ग्राहकों के लिए झटका होता है, जिन्हें नई कार के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications