नई दिल्ली, दिसंबर 1। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया सहित कई वाहन (कार और दोपहिया) कंपनियों ने आज अपनी नवंबर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। मारुति की सेल्स में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि टाटा, महिंद्रा और हुंडई की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले महीने मारुति की सेल्स 0.61 प्रतिशत की बढ़त (अक्टूबर के मुकाबले) के साथ 139184 यूनिट रही। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी से उत्पादन का प्रभावित होना जारी, जिसके चलते मारुति की सेल्स घटी। कंपनी का निर्यात 0.33 फीसदी बढ़ कर 21393 यूनिट्स हो गया। आगे जानिए बाकी कंपनियों की बिक्री के आंकड़े।
टाटा मोटर्स की सेल्स बढ़ी
मासिक आधार पर टाटा मोटर्स की सेल्स घटी है। पिछले महीने इसकी पैसेंजर व्हीकल्स सेल्स 12.22 फीसदी घट कर 29778 यूनिट रह गयी। इसकी घरेलू सेल्स 12.18 फीसदी लुढ़क कर 58073 यूनिट्स और घरेलू कमर्शियल 12.18 फीसदी घट कर 58073 यूनिट रह गयी। मगर टाटा मोटर्स ने बुधवार को साल-दर-साल आधार पर कुल यात्री वाहन घरेलू बिक्री में 38 प्रतिशत की उछाल की जानकारी दी। ऑटो दिग्गज की कुल घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी।
हुंडई की सेल्स घटी
हुंडई ने पिछले महीने 24.2 फीसदी की बिक्री में गिरावट दर्ज की। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने नवंबर 2020 में 48,800 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने भारत में 37,001 इकाइयां बेचीं। चल रहे चिप संकट के कारण कंपनी ने निर्यात में 4.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।
एमजी मोटर
एमजी मोटर ने पिछले महीने बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की थी। कंपनी ने पिछले महीने देश में 4,163 यूनिट्स के मुकाबले 2,481 यूनिट्स की बिक्री की, जो 40.4 फीसदी की बिक्री में गिरावट है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बुधवार को नवंबर 2021 में कुल ट्रैक्टर बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,681 इकाइयों की गिरावट दर्ज की। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 32,726 यूनिट्स की बिक्री की थी। नवंबर में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 26,094 प्रतिशत रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 31,619 इकाई थी। हालांकि, निर्यात 43 प्रतिशत बढ़कर 1,587 इकाई रहा, जो पिछले साल नवंबर में 1,107 इकाई था। महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री कारों की बिक्री भी अक्टूबर के मुकाबले 3.4 फीसदी गिरकर नवंबर में 19,458 इकाई रह गई।
टीवीएस मोटर
नवंबर महीने के दौरान टीवीएस की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,57,863 इकाई रही, जो अक्टूबर महीने में 3,41,513 इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री पिछले महीने की तुलना में 23.19% गिरकर नवंबर में 2.72 लाख इकाई रह गई। इसकी मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री में गिरावट आई। चेन्नई स्थित दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता ने अक्टूबर में कुल 3,55,033 यूनिट्स की बिक्री की थी।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो लिमिटेड ने नवंबर में 3,79,276 इकाइयां बेचीं, जो अक्टूबर के मुकाबले 13.7 फीसदी की गिरावट है। इसकी कुल घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 27.36% गिरकर 1,58,755 इकाई रह गई। कुल दोपहिया निर्यात 15.54% घटकर 2,20,521 इकाई रह गया।
निसान
निसान इंडिया ने बिल्कुल नई निसान मैग्नाइट के लॉन्च के बल पर 2,651 वाहनों की घरेलू बिक्री रिकॉर्ड की। वहीं इसकी डैटसन और खुद का कुल निर्यात नवंबर 2021 के लिए 2,954 वाहनों का रहा। निसान इंडिया ने घरेलू बाजार में नवंबर महीने में 161 फीसदी की वृद्धि हासिल की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications