विवादास्पद विज्ञापन देने के कारण मैकडॉनल्ड्स की मुश्किल बढ़ी, कंपनी को मिल गया नोटिस।
नई दिल्ली: विवादास्पद विज्ञापन देने के कारण मैकडॉनल्ड्स की मुश्किल बढ़ी, कंपनी को मिल गया नोटिस। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने फास्ट फूड को बढ़ावा देने के लिए अपने विज्ञापनों में ताजे पके भोजन और सब्जियों का तिरस्कार करने के लिए मैकडॉनल्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एफएसएसएआई ने बयान में बताया कि नियामक ने हार्ड कासल ऐंड कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड को नोटिस भेजकर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। यह संयुक्त उपक्रम भारत में मैकडॉनल्ड श्रृंखला के रेस्तरां चलाता है।

मैकडॉनल्ड ने इस महीने दिया था विज्ञापन
बता दें कि मैकडॉनल्ड ने इस महीने की शुरुआत में अखबारों में एक विज्ञापन दिया था, जिसमें घर में पके खाने और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों को कथित तौर पर कमतर करके दिखाया गया है। मैकडॉनल्ड की ओर से दिए गए विज्ञापन में कहा गया था, 'फिर से अटके घिया-तोरी के साथ? बनाएं अपना मनपसंद 1+1 कॉम्बो।'
उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना
जानकारी दें कि नियामक ने कहा, 'एफएसएसएआई ने माना है कि कुछ खाद्य कंपनियां अपने खाद्य पदार्थों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अक्सर अच्छा नहीं माने जाने वाले खाने को स्वस्थ खाने के विकल्प के रूप में पेश करती हैं। इतना ही नहीं नियामक ने इस तरह के विज्ञापनों पर चिंता जताई है। मैकडॉनल्ड को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। एफएसएसएआई के विज्ञापन संहिता के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना है।
गौरतलब है कि बयान में कहा गया नई दिल्ली और मुंबई में केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण और एफएसएसएआई के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि मैकडॉनल्ड के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए। फिलहाल, मैकडॉनल्ड ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications