Meesho Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयरों की बुधवार को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) प्राइस से 46 प्रतिशत प्रीमियम पर घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई। इश्यू को 3 से 5 दिसंबर के बीच प्राइमरी मार्केट में 79 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मीशो के शेयर 162.50 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो 46.4 प्रतिशत का मजबूत प्रीमियम है। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर 161.20 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो 45.23 प्रतिशत प्रीमियम है। इस लिस्टिंग के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹72,751.67 करोड़ हो गया।

IPO वॉच के अनुसार, ग्रे मार्केट में मीशो के शेयरों से लगभग 39 प्रतिशत लिस्टिंग गेन की उम्मीद थी, पर वास्तविक प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।
Meesho Share Price Today: लिस्टिंग के बाद बंपर उछाल
लिस्टिंग के बाद मीशो के शेयरों में तेजी आई है। बीएसई पर 10.45 बजे यह 174.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह इश्यू प्राइस से 63.45 रुपये और लिस्टिंग प्राइस से 13.25 रुपये अधिक है। इसका इश्यू प्राइस 111 रुपये था और यह 151 रुपये पर लिस्ट हुआ था।
मीशो के IPO को 3 दिसंबर को शेयर सेल के पहले दिन ही 2.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें सभी निवेशकों की भागीदारी रही। IPO खुलने से पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹2,439 करोड़ से अधिक राशि जुटाई थी। 5,421 करोड़ रुपये के इश्यू का प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था।
निवेशक क्या करें - BUY, SELL या HOLD?
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट में वेल्थ की हेड शिवानी न्याती ने कहा, "मीशो ने FY25 में फ्री कैश फ्लो (FCF) को पॉजिटिव कर दिया है, भले ही वन-ऑफ आइटम्स की वजह से रिपोर्ट किया गया नेट प्रॉफिट अभी भी नेगेटिव है। Rs 50,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर, इसकी कीमत लगभग 5.5x प्राइस-टू-सेल्स (FY25) है। यह ज़ोमैटो (जो अक्सर >10x सेल्स पर ट्रेड करता है) की तुलना में आकर्षक है। इसमें "स्कैरिटी प्रीमियम" है क्योंकि यह भारत में एकमात्र प्योर-प्ले "वैल्यू ई-कॉमर्स" स्टॉक है।"
कांतिलाल छग्गनलाल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के VP - रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट, महेश एम ओझा ने कहा, "वैल्यू, स्केलेबिलिटी और बढ़ते यूजर एडॉप्शन पर फोकस के साथ, ओवरऑल आउटलुक पॉजिटिव लग रहा है। इन्वेस्टर्स मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड कर सकते हैं।"
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications