Mehul Choksi Net Worth: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर हुई है। चोकसी पर 14,000 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

इंटरपोल नोटिस और पुराने वॉरंट पर हुई गिरफ्तारी
बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को मुंबई की अदालत द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए चोकसी की लोकेशन और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए थे, जो अब रंग लाए हैं।
नीरव मोदी के साथ मिलकर किया घोटाला
चोकसी पर आरोप है कि उसने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर PNB से करीब 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। दोनों जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गए थे। इस घोटाले के सामने आने के कुछ ही दिन बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी, जिससे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया मुश्किल हो गई थी।
हीरा कारोबार में बड़ा नाम था
65 वर्षीय मेहुल चोकसी का नाम कभी भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी कारोबारियों में गिना जाता था। वह गीतांजलि ग्रुप का मालिक था, जो कि एक बड़ी ज्वेलरी कंपनी थी। भारत में इसके लगभग 4,000 स्टोर्स थे और अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया जैसे देशों में भी इसका कारोबार फैला हुआ था।
कई ब्रांड बनाए, बॉलीवुड से की पार्टनरशिप
मेहुल चोकसी ने अपने ब्रांड Gitanjali Gems के तहत कई मशहूर ज्वेलरी ब्रांड्स बनाए, जैसे- गिली, नक्षत्र, अस्मि, माया, दिया, संगिनी, डी डमास इन ब्रांड्स के प्रमोशन में कई नामी बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। चोकसी ने अपने ब्रांड को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञापनों में बड़े पैमाने पर निवेश किया।
कब से था हीरा कारोबार में
मेहुल चोकसी ने साल 1975 में डायमंड और ज्वेलरी के कारोबार में कदम रखा था। उसने अपने पिता से Gitanjali Gems की जिम्मेदारी संभाली और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उसके कारोबार में गहनों का डिज़ाइन बनाना, उन्हें तैयार करना और बिक्री करना शामिल था।
एक वक्त में अरबों की संपत्ति
एक समय में मेहुल चोकसी की नेट वर्थ अरबों रुपए में आंकी जाती थी। Gitanjali Gems कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड थी और उसकी वैल्यू काफी ऊंची थी। हालांकि PNB घोटाले के बाद कंपनी की साख गिर गई और उसे भारी नुकसान झेलना पड़ा।
अब क्या होगा आगे?
चोकसी को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत लाने की कोशिश की जा रही है। चूंकि वह एंटीगुआ का नागरिक बन चुका है, इसलिए उसे भारत प्रत्यर्पित करना एक कानूनी चुनौती हो सकती है। फिर भी, इस गिरफ्तारी को भारत के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
जिस कारोबारी का कभी नाम देश-विदेश में गूंजता था, वह आज कानून की गिरफ्त में है। 14,000 करोड़ के घोटाले ने न सिर्फ भारत की बैंकिंग प्रणाली को हिलाकर रख दिया, बल्कि कई लोगों के सपनों को भी नुकसान पहुंचाया। अब देखने वाली बात ये होगी कि मेहुल चोकसी को भारत कब और कैसे वापस लाया जा सकेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications