Meta Layoffs 2024: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की है. मेटा के इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ऐप के लिए काम करने वाले कई कर्मचारियों को निकाला गया है. मेटा इसे पहले भी लगभग हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है.

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है कि उनके पास ईमेल आया है कि उन्हें कंपनी से निकाला जा रहा है. हालांकि ये छंटनी इतने बड़े पैमाने पर नहीं है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर काम करने वाले कुछ कर्मचरियों की छंटनी की गई है. मेटा ऐसा पहली बार नहीं कर रहा है. इससे पहले भी साल 2023 और 2024 में कई कर्मचारियों को निकाला गया था.
बीते सालों में कितने कर्मचारियों की हुई छंटनी ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022 में मेटा ने करीब 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी. जिसके बाद पिछले साल भी दिग्गज सोशल मीडिया की कंपनी मेटा ने अपने 10 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया था.
ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस साल कितने कर्मचारियों को निकाला गया है. हालांकि सोशल मीडिया में कुछ लोग ये पोस्ट करते हुए दिख रहे हैं कि उन्हें मेटा कंपनी से निकाल दिया गया है.
क्यों हुई है छंटनी ?
अब सवाल ये उठता है कि कंपनी ने ये छंटनी क्यों की है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने ये छंटनी मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करने के लिए की है. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी ने ये छंटनी का फैसला इसलिए भी लिया है, ताकि उनकी लागत कम हो सकें.
किस विभाग में मेटा करेगा छंटनी?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दिग्गज और जानमानी कंपनी मेटा ये छंटनी वर्कफ्लो को सुव्यवस्थित करने के लिए किया गया है. ये छंटनी ज्यादातर विकास, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक विभाग (vocational) में हो सकती है.
कब स्थापित हुई मेटा ?
मेटा जिसका फुल मान फेसबुक भी है. इससे आज बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं. मेटा ने अब इंस्टाग्राम और वव्हाट्सएप ऐप भी खरीद लिया है. इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि बड़े-बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज मेटा के पास है और मेटा ही इन्हें नियंत्रित करता है.
साल 2004 में मेटा फेसबुक की स्थापना हुई थी. जिसके बाद 18 मई 2012 को मेटा ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ लॉन्च किया था. उस समय मेटा के शेयर की वैल्यू 38 डॉलर थी. आज मेटा के शेयर की वैल्यू 576.79 डॉलर है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications