Metro Ticket on WhatsApp : अगर आप मेट्रो में यात्रा करते हैं और टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लगना आपको बुरा लगता हैं तो, अब आपकी यह समस्या खत्म हो गई है। अब मेट्रो में यात्रा करने के लिए टोकन या टिकट WhatsApp पर भी मिल जाएंगे। मुंबई मेट्रो वन ने 24 नवंबर 2022 को WhatsApp के माध्यम से ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू की है। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह बेहद ही उपयोगी कदम उठाया है। मुंबई मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्री अब वॉट्सऐप के माध्यम से एंड-टू-एंड मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे।

मुंबई मेट्रो ने की है शुरुआत
मुंबई मेट्रो ने टिकट बिलीसी एटेक पेमेंट्स के साथ साझेदारी कर के यह सुविधा शुरू की है। मुंबई मेट्रो में यात्रा कनरे वाले यात्रियों के लिए बुकिंग एंड-टू-एंड डिजिटल पेमेंट सिस्टम के माध्यम उपलब्ध होगा। मुंबई मेट्रो का कहना है कि यात्रियों के लिए यह सुविधा डिजिटल इंडिया के प्रोग्राम के तहत शुरू की गई है।
आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे यात्री
जानकारी के मुताबिक यात्रियों WhatsApp के माध्यम से टिकट बुक कनरे के लिए किसी अन्य एप को डॉउनलोड करने की जरुरत नहीं है। यात्री सीधे वॉट्सऐप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा उठा सकेंगे। टिकट के लिए पेमेंट यात्री यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। डिजिटल माध्यम से पेमेंट करना भी सुरक्षित और सरल है। यात्रियों को यह सुविधा होगी की वह कहीं से टिकट बुक कर सकेंगे। यानी की आप यात्रा से पहले अपने घर से भी टिकट बुक कर सकेंगे।

क्या है प्रक्रिया
यात्रियों को मुंबई मेट्रो वन के किसी भी टचपॉइंट (या बुकिंग काउंटर) पर क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्रा के लिए टिकट बुक करने की सुविधा है। इस प्रक्रिया से आप लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेने से बच जाएंगे। अगर आप WhatsApp का उपयोग करके ई-टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

- मुंबई मेट्रो वन द्वारा जारी फोन नंबर +91 9670008889 पर 'hii' लिखकर चैट शुरू करना होगा.
- 'hii' लिखने के बाद आपको ई-टिकट बुक कनरे का लिंक मिलेगा.
- लिंक की वैलिडिटी 5 मिनट के लिए होगी
- लिंक को ओपन कनरे पर ई-टिकट गेटवे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा
- यहां आफ ट्रैवेल कनरे के डायरेक्टश और टाइप्स चुन सकते हैं
- डेस्टिनेशन तय करने के बाद पेमेंट ऑप्शन का चयन करें
- पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको अपने वॉट्सऐप नंबर पर मेट्रो ई-टिकट मिल जाएगा
- ई-टिकट खोलने के लिए लिंक को ओपन करना होगा
- अब आप एएफसी या टचपॉइंट पर स्कैन करके यात्रा कर सकते हैं
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications