नयी दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी, एमजी जेडएस ईवी की 5 शहरों यानी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद, में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यदि आप इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो आप इस फुली इलेक्ट्रिक जेडएस ईवी के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। इन पांचों शहरों में एमजी के शोरूम में 50,000 रुपये देकर नयी एसयूवी की प्री-बुकिंग की जा सकती है। एमजी मोटर अपनी फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी को अगले साल जनवरी में लॉन्च करेगी। एक अनुमान के मुताबिक इस कार की कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक हो सकती है। एमजी जेडएस ईवी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। पहले 1000 खरीदारों को यह एसयूवी कंपनी की तरफ से यह कार इंट्रोडक्ट्री कीमत पर मिलेगी, जिसकी घोषणा लॉन्च के समय 2020 में की जाएगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वेरिएंट 'एक्सक्लूसिव' और 'एक्साइट' में पेश करेगी।

8.5 सेकंड मे पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार
एमजी जेडएस ईवी 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार केवल 8.5 सेकंड में पकड़ लेगी। एमजी जेडएस ईवी की मोटर 141 एचपी पावर और 353 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगी। वहीं इसमें आपको सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा. एमजी मोटर ने एमजी जेडएस ईवी में 44.5 किलोवाट की निकल मैगनीज कोबाल्ट बैटरी दी है, जो फुल चार्ज होने पर 340 किमी तक चलेगी। 50 किलोवाट डीसी सुपरफास्ट चार्जर से एमजी जेडएस ईवी के बैटरी पैक को केवल 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 7.4 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से यह 6-8 घंटों में फुल चार्ज हो जायेगी।
क्या क्या हैं फीचर्स
एमजी जेडएस ईवी एक 4314 मिलीमीटर लंबी, 1809 मिलीमीटर चौड़ी और 1620 मिलीमीटर ऊँची एसयूवी काप है। इसमें दिये गये फीचर्स की बात करें तो कार में प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, फ्रंट में चार्जिंग पोर्ट के साथ लार्ज ग्रिल, डुअल टोन एलॉय व्हील्स, 8 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरैमिक सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले दिया गया है। साथ ही एमजी मोटर ने नयी इलेक्ट्रिक कार में आईस्मार्ट 2.0 कनेक्टेड कार सिस्टम इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें - महंगाई की तगड़ी मार : जनवरी से क्या-क्या होगा महंगा, जानिये यहां
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications