2025 में विमानन क्षेत्र से जुड़ी कई घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मेडे कॉल, तकनीकी खराबी, और साइबर खतरों के मामलों में बढ़ोतरी ने यात्रियों और विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि हवाई यात्रा आज भी बाकी परिवहन माध्यमों के मुकाबले सुरक्षित है, लेकिन हालिया घटनाओं ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उड़ानों की सुरक्षा में कुछ कमज़ोरियां आ गई हैं।

मेडे कॉल्स में बढ़ोतरी
'मेडे' और 'पैन पैन पैन' जैसी आपातकालीन कॉल्स जो किसी गंभीर तकनीकी या परिचालन दिक्कत के समय पायलट द्वारा भेजी जाती हैं, अब पहले से ज़्यादा सुनने को मिल रही हैं। इस तरह की घटनाएं कभी-कभी उड़ान के बीच में तकनीकी खराबी या इंजन फेल होने के कारण होती हैं। इससे यात्रियों की घबराहट बढ़ना स्वाभाविक है, भले ही पायलट आपातकालीन स्थिति को संभाल लें।
तकनीकी खराबियां चिंता का विषय
भारत में 2020 से 2025 के बीच 65 से ज्यादा इंजन फेल्योर की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से कई मामलों में खराब ईंधन फिल्टर, ईंधन की क्वालिटी या मशीनरी में आई तकनीकी दिक्कतें कारण बनीं। एक हालिया उदाहरण एयर इंडिया की फ्लाइट 171 का है, जहां टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दोनों इंजन बंद हो गए। शुरूआती जांच में ईंधन नियंत्रण सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई गई।
इंसानी गलती अब भी सबसे बड़ा जोखिम
तकनीक चाहे जितनी भी आधुनिक हो, इंसानी गलती आज भी एयर क्रैश या हादसे का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। कभी कॉकपिट में चेकलिस्ट ठीक से न पढ़ने पर, कभी टेकऑफ से पहले सेटिंग्स में चूक हो जाने पर
छोटी गलतियां बड़े हादसों में बदल सकती हैं। इसके साथ ही, लंबी ड्यूटी, स्टाफ की कमी और थकान भी फैसले लेने की क्षमता पर असर डालती है।
तकनीक के साथ आते हैं साइबर खतरे
विमानन इंडस्ट्री अब डिजिटल तकनीकों पर ज़्यादा निर्भर हो चुकी है। ऐसे में सिस्टम हैक होने, नेविगेशन में जीपीएस से छेड़छाड़, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आईटी आउटेज जैसी घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ये सीधे-सीधे उड़ानों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं।
सप्लाई चेन और स्टाफ की कमी से दबाव
महामारी के बाद विमानन क्षेत्र तेजी से तो रिकवर हुआ है, लेकिन इसके साथ नई समस्याएं भी सामने आईं एयरक्राफ्ट के पुर्जों की सप्लाई में देरी, प्रशिक्षित तकनीशियनों की कमी ज्यादा उड़ानों की डिमांड लेकिन स्टाफ सीमित इन वजहों से ऑपरेशनल दबाव बढ़ा है, जो कभी-कभी सुरक्षा मानकों को भी प्रभावित कर सकता है।
क्या हो रहे हैं सुधार?
सुरक्षा को मजबूत करने के लिए DGCA (भारत) और EASA (यूरोप) जैसी एजेंसियां लगातार नए प्रोटोकॉल जारी कर रही हैं।
पायलट ट्रेनिंग पर ज़ोर
टेक्निकल इंस्पेक्शन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई
साइबर सुरक्षा के लिए नए सॉफ्टवेयर
हालांकि ज़मीन पर इन सुधारों का असर दिखने में वक्त लगता है, लेकिन गंभीर हादसों से बचने के लिए यह बेहद ज़रूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications