Free Milk : आज के समय में प्रति दिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में खाने की चीजों की कीमतें तो आसमान ही छू रही है। वही, दूध की कीमतें भी दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रही है। कुछ शहर में दूध 80 रु लीटर तो कुछ शहर में 70 रु मिलता है। गांव में भी दूध की कीमत 50 से 60 रु प्रति लीटर है।
महंगाई की वजह से गरीब आदमी का अपने बच्चे को इतना महंगा दूध पिलाना काफी मुश्किल है। कई सारे बच्चों को इसी कारण दूध का पोषण नहीं मिल पाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि, एक गांव ऐसा है जहां दूध और लस्सी जैसी महंगी चीज मुफ्त मे मिलती है तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

हरियाणा के शहर भिवानी के पास एक है जिसका नाम नाथुवास है। इस गांव में करीब 750 घर बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाथुवास के लगभग हर घर में 2 गाय से 3 गाय और भैंसे भी मौजूद हैं। मगर इस गांव का एक भी व्यक्ति दूध का बिजनेस नहीं करता है। अगर किसी को जरूरत होती है तो उसको मुफ्त में दूध दे दिया जाता है लेकिन बेचा नहीं जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह के गांव के निवासी बताते है कि 150 वर्ष पहले की बात है, गांव में एक भयंकर महामारी काफी तीव्रता के साथ फैल गई थी। जिस वजह से एक एक करके यह के जानवर गुजरने लगे थे।
उस वक्त गांव के एक महंत फूलपुरी ने जीवित बचे जानवरों को एक पेड़ से बांध दिया और उन महंत ने कहा कि गांव में आज से कोई भी दूध नहीं बेचा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंत की बात को गांव वालों ने मान लिया और दूध बेचना बंद कर दिया और इसके बाद सब धीरे धीरे ठीक होने लगा।


Click it and Unblock the Notifications