भारत में बदलते समय में अब पैसों की लेनदेन की प्रक्रिया काफी आसान हो गयी है। इसका इकलौता कारण स्मार्टफोन की तेज बिक्री और बढ़ते इस्तेमाल रहा है।
नई दिल्ली: भारत में बदलते समय में अब पैसों की लेनदेन की प्रक्रिया काफी आसान हो गयी है। इसका इकलौता कारण स्मार्टफोन की तेज बिक्री और बढ़ते इस्तेमाल रहा है। स्मार्टफोन की मदद से लोग आसानी से पैसों का लेन-देन कर लेते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब भी देश में करीब 50 करोड़ लोग फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट करना आसान नहीं है। चोरी हुए मोबाइल को इस नई सेवा से तुरंत करा सकेंगे बंद, जानें प्रक्रिया ये भी पढ़ें
यूपीआई के जरिए हर माह 100 करोड़ रुपये का लेन-देन
आपको बात दें कि रिपोर्ट के मुताबिक हर माह यूपीआई (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 100 करोड़ रुपये का लेन-देन किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लेन-देन स्मार्टफोन के जरिए होता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) का दावा है कि फीचर फोन से *99# डायल कर बहुत कम (करीब 5 लाख रुपये) पैसों का लेन-देन होता है। फीचर फोन से यूपीआई के जरिए डिजिटल लेन-देन को आसान बनाने के लिए एनपीसीआई ने CIIE.CO, बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।
मिलेगा 35 लाख रुपये तक का इनाम
मालूम हो कि इसके लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका नाम ‘Grand Challenge Payments Using Feature Phones' है। यह प्रतियोगिता फीचर फोन के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम तैयार करने के लिए है। इस सिस्टम को बनाने वाले को 35 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस प्रतियोगिता में आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2020 है। विजेता की घोषणा 14 मार्च 2020 को की जाएगी।
कुल तीन विजेता होगे इनाम के हकदार
बता दें कि इस प्रतियोगिता में 3 तीन विजेता चुने जाएंगे। पहला इनाम 50 हजार डॉलर यानी करीब 35,84,275 रुपये, दूसरा 21,50,565 रुपये और तीसरा 14,33,710 रुपये का है। वहीं CIIE.CO और NCPI मिलकर विजेताओं को शॉर्टलिस्ट करेंगे। प्रतियोगी जो समाधान सुझाएंगे उसे चार मानकों पर परखा जाएगा। आसान इस्तेमाल, लेन-देन के अनुभव को बढ़ाना, सिक्योरिटी फीचर और लेन-देन में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर उसका ऑटोमेटिक हल। अप्लाई करने व और अधिक जानकारी के लिए grand-challenge.ciie.co पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications