नई दिल्ली, जुलाई 23। आज का दौर डिजिटल क्रांती का दौर है। देश की एक बड़ी आबादी हर छोटे-बड़े पेमेंट के लिए डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रही है। डिजिटल पेमेंट की मदद से पैसा जल्दी और आसानी से ट्रांसफर हो जाता है। अगर आप भी पेमेंट के लिए डिजिटल प्लेटफार्म Paytm और PhonePe का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइये। कहीं पेमेंट करने पर आपको कोई एकस्ट्रा चार्ज तो नहीं देना पड़ रहा है।
मोबाइल रिचार्ज पर बरते सावधानी
अगर आप मोबाइल रिचार्ज के लिए पेटीएम या फोन-पे का उपयोग करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। पेटीएम और फोनपे आपसे मोबाइल रिचार्ज या बिल पेमेंट करने के लिए सरचार्ज या कनविनियंस फी के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। जब भी आप इनका इस्तेमाल करके मोबाइल रिचार्ज या बिल पेमेंट्स करते हैं, तो ये कंपनियां आपसे सरचार्ज भी लेती हैं। कई बार रिचार्ज की जल्दीबाजी में हम इस बात पर गौर नहीं कर पाते।
फोनपे लगाता है सरचार्ज
फोन-पे मोबाइल रिचार्ज करने पर अपने ग्राहकों से 1 से 2 रुपये तक प्लेटफॉर्म कनवेनियंस चार्ज वसूल रहा है। अगर आप फोनपे का उयोग करके डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या फिर वैलेट किसी भी माध्यम से रिचार्ज करते हैं तो आपको यह एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है। मान लिजिए आप 100 रुपए का पेमेंट करते हैं तो आपको 101 रुपए का भुगतान करना होता है।
पेटीएम भी काटता है पैसा
पेटीएम पहले मोबाइल रिचार्ज या बिल पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लेता था लेकिन अब पेटीएम ने भी कुछ समय से मोबाइल रिचार्ज और किसी भी प्रकार के बिल पेमेंट्स करने पर सरचार्ज लेना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि पेटीएम का उपयोग करके मोबाइल रिचार्ज करने पर आपको 1 से 6 रुपए के बिच सरचार्ज देना पड़ रहा है। पेटीएम यह सरचार्ज हर तरह के पेमेंट मोड जैसे पेटीएम वॉलेट बैलेंस, पेटीएम पोस्टपेड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड पर आपसे ले रहा है। पेटीएम यह सरचार्ज अभी कंपनियों से ही वसूल रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications