Recharge Plan: अगर आप मोबाइल का मिड या हाई रेंज वाला रिचार्ज प्लान लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio और Airtel साल के अंत तक 10-12% तक टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. मई महीने में मोबाइल यूजर्स की गिनती में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है, जिससे कंपनियों को भरोसा हुआ है कि ग्राहक अब महंगे प्लान भी ले सकते हैं. हालांकि, इस बार बढ़ोतरी उन यूजर्स को ज्यादा प्रभावित करेगी, जो पहले से ज्यादा खर्च करते हैं.
मई में रिकॉर्ड एक्टिव यूजर्स
टेरिफ बढ़ाने की यह योजना बिना किसी कारण के नहीं है. मई 2025 में भारत में करीब 7.4 मिलियन नए एक्टिव मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं, जिससे देश में कुल एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.08 अरब हो गई है. रिलायंस जियो ने अकेले 5.5 मिलियन और एयरटेल ने 1.3 मिलियन यूजर्स जोड़े, जिससे दोनों की मार्केट शेयर मजबूत हुई है.
इस बार टारगेट होंगे मिड और हाई यूजर्स
टेलीकॉम इंडस्ट्री निश्चित तौर पर 10-12% की कटौती की तरफ बढ़ रही है, लेकिन इस बार यह केवल बेस प्लान्स तक सीमित नहीं रहेगी. पिछली बार जुलाई 2024 में जब दाम बढ़ाए गए थे, तब बेसिक प्लान्स में 11-23% तक की बढ़ोतरी हुई थी. इस बार कंपनियां मिड और हाई रेंज प्लान यूजर्स को टारगेट करेंगी. ताकि रेवन्यू बढ़ाया जा सके, लेकिन बिना ज्यादा ग्राहक खोए.

नए रिचार्ज प्लान में होगा ये बदलाव
अब कंपनियां 'वन-साइज-फिट्स-ऑल' वाला मॉडल छोड़ सकती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब डेटा स्पीड, टाइम स्लॉट, या डेटा यूसेज के आधार पर अलग-अलग कीमतों वाले प्लान लाए जा सकते हैं. यानी कम डेटा यूज करने वाले या देर रात इस्तेमाल करने वालों को अलग टैरिफ मिल सकता है. इससे ग्राहक सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन पाएंगे.
5G और टैरिफ
BNP Paribas जैसी कंपनियों का अनुमान है कि 2025 से 2027 तक टेलीकॉम सेक्टर की कमाई डबल डिजिट में बढ़ेगी. इसकी वजह होगी- बढ़ते टैरिफ और बंडल प्लान्स की तरफ यूजर्स का रुझान. एयरटेल के एमडी गोपाल विट्टल भी मानते हैं कि अब 'पर्सनलाइज्ड टैरिफ' की जरूरत है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications