आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को संकट-ग्रसित यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिल गयी।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को संकट-ग्रसित यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिल गयी। मिली जानकारी के मुताबिक बैंक को संकट से उबारने के लिए ड्राफ्ट रेजॉल्यूशन स्कीम को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस ड्राफ्ट को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से प्रस्तावित किया गया था, जिसके तहत बैंक में निवेश करने वाला 49 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीद सकता है। मालूम हो कि इससे पहले, गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी मिल गई है। एसबीआई ने बीएसई को बताया, कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 मार्च को हुई बैठक में 10 रुपये प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने को मंजूरी दी गई। अभी इस सौदे को नियामकीय मंजूरियां मिलनी बाकी हैं।

तेजी की उम्मीद की जा रही शेयर में
इस खबर की वजह से यस बैंक के शेयर में तेजी की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि बीते गुरुवार को यस बैंक के दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया और यह 13.02 फीसदी लुढ़क कर 25.05 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि इससे पहले दो दिनों तक यस बैंक के शेयर में 70 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। इन दो दिनों में यस बैंक के शेयर 70 फीसदी से अधिक चढ़ गए थे। बुधवार को शेयर 28 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि सोमवार को बैंक के शेयर में 31.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। जबकि मंगलवार को होली के अवसर पर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। बता दें कि 14 मार्च यानी शनिवार को यस बैंक के तीसरी तिमाही नतीजे आने वाले हैं। हालांकि, एसबीआई के शेयर में गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। बीते कारोबारी दिन बीएसई इंडेक्स में एसबीआई टॉप लूजर रहा। बैंक के शेयर गुरुवार को 13.23 फीसदी लुढ़क कर 212.75 रुपये के भाव पर बंद हुए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications