नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना के तहत देश में करीब 10 करोड़ किसानों को पैसा दिया जा रहा है। लेकिन हालही में जब पीएम किसान के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान का काम शुरू किया गया तो काफी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। पीएम किसान योजना में बेइमानों ने साजिश कर गरीब किसानो का हक मारने का काम किया है। इस बेइमानी का सबसे बड़ा कारण मोदी सरकार को इस योजना के प्रति उदार नजरिया अपनाना माना जा रहा है। सरकार ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन से लेकर विवरण में बदलाव तक की सुविधा सीधे लाभार्थियों को दे दी है। इसी का फायदा उठा कर लाखों फर्जी लोग किसान बन कर इस योजना का पैसा हड़प रहे हैं। लेकिन अब मोदी सरकार ने ऐसे फर्जी लोगों को पकड़ कर पैसा वापस लेने की मुहिम शुरू कर दी है। इन फर्जी लोगों से पैसा वापस लेकर हकदार किसानों को इस स्कीम से जोड़ने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। हालही में तमिलनाडु में लाखों फर्जी लोग पकड़े गए हैं, जिन्होंने पीएम किसान के नाम पर पैसा हड़ता था। इन फर्जी लोगों से करोड़ों रुपये वसूला गया है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया है।
क्या है पीएम किसान योजना
छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने पीएम किसान शुरू की है। इस योजना के तहत हर साल 3 किस्तों में 6000 रुपये किसान को दिया जाता है। सरकार इस योजना के तहत हर 4 महीने में किसान के बैंक खाते में 2000 रुपये भेजती है। अब तक देश में किसानों को 6 किस्तों के रूप में 12000 रुपये दिया जा चुका है। पीएम किसान के तहत लाभ लेने के लिए सरकार ने शुरू में कुछ नियम बनाए थे, जिनका उल्लघंन कर लोग इस योजना से जुड़कर पैसा ले रहे हैं। आइये जानते हैं कि क्या यह नियम।
इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान का पैसा
पीएम किसान योजना के तहत इनकम टैक्स फाइल करने वाले इस योजना का पैसा नहीं ले सकते हैं। वहीं अगर व्यक्ति को 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है तो वह भी पीएम किसान का पैसा नहीं ले सकता है। इसके अलावा सीए, डॉक्टर वकील भी पीएम किसान योजना का पैसा नहीं ले सकते हैं। अगर किसी ने गलत तरीके से पैसा लिया है तो उसके पास इसे वापस करने का मौका है। क्योंकि अगर सरकार जांच के दौरान पकड़ेगी तो यह पैसा तो वापस करना ही होगा, साथ में कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना होगा।
इन तरीकों से कर सकते हैं पीएम किसान योजना का पैसा वापस
आपको जिस बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिला है, आप उस बैंक को सूचना देकर पैसे वापस कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी पैसे वापस कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन पैसा वापस
इसके लिए आपको आपको bharatkos.gov.in पर जाना होगा। इस साइट को ओपन करने के बाद क्विक पेमेंट आप्शन पर जाकर क्लिक करें। यहां पर नया पेज खुलेगा। वहां मिनिस्ट्री/ डिपार्टमेंट के सामने एग्रीकल्चर को सिलेक्ट करें। इसके बाद कारण का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर रिफंड ऑफ पीएम किसान सम्मान निधि सलेक्ट करना होगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करके अगले पेज पर आना होगा। उसमें केवल ड्राविंग एंड डिसब्रसिंग ऑफिस (डीडीओ) के सामने 200010-S.C. (cash), deptt of agri & co-op, Krishi Bhawan.N.Delhi Select कर वापस करने वाली जमा रकम फीड करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट का काम पूरा
इसके बाद कन्फर्म पर क्लिक करें, जिसके बाद पेमेंट का एक पेज खुलेगा। इसमें पेमेंट संबंधी जानकारी भरकर प्रॉसेस पूरा कर दें। पेमेंट होने के बाद एक रसीद जनरेट होगी, जिसे डाउनलोड कर लें। बाद में इसकी एक फोटोकॉपी कृषि विभाग में जमा करा दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications