Commercial gas cylinder became cheaper from today: मोदी सरकार ने रक्षाबंधन पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी घटा दिए गए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 158 रुपये कम किया गया है। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1522 रुपये हो गया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम आज से लागू हो गए हैं। इसके बाद अब कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1636 रुपये, मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1482 रुपये और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1695 रुपये हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियां हर माह की पहली और 15 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। पिछले महीने 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। उससे पहले जुलाई में इसकी कीमत में सात रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
वहीं मोदी सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी। इससे दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये रह गई है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर अब 703 रुपये में ही मिलेगा।
इसके अलावा सरकार ने घरेलू एलपीजी पर इम्पोर्ट ड्यूटी और एग्री तथा इन्फ्रा सेस भी 15 परसेंट से घटाकर जीरो कर दिया है। निजी कंपनियों के एलपीजी आयात करने पर 15 परसेंट इम्पोर्ट ड्यूटी और 15 परसेंट एग्री तथा इन्फ्रा सेस लगता था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स ने एक नोटिफिकेशन में बताया कि नई दरें 1 सितंबर, 2023 से लागू हो गई हैं।
वहीं इससे पहले 1 जुलाई 2023 को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पांच परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट किया था। साथ ही एलपीजी सिलेंडर्स पर 15 परसेंट एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगा दिया था। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों को इससे अलग रखा गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications