नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज देश को फिर से एक बार संबोधित किया, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। पिछले काफी दिनों से अर्थव्यवस्था को लेकर निराशजनक बातें हो रही थीं। लेकिन इनके बीच पीएम मोदी ने आज अर्थव्यवस्था को लेकर बिल्कुल नए सपने पेश किया और उनको पूरा करने का मार्ग भी बताया। आज मोदी ने एक लाइन में अपनी पूरी बात की और वह लाइन थी कि 'लोकल के लिए वोकल बनें'। मोदी ने साफ कहा कि हमें अपने सामानों पर गर्व करना सीखना होगा, और उनकी जमकर तारीफ भी करना होगी। इसी के साथ उन्होंने लॉकडाउन को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह से नए रंगरूप, नियम वाला होगा। इसकी देश को 18 मई से पहले ही पूरी जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने इशारों में समझाया कि लॉकडाउन के साथ अर्थव्यवस्था खोलने की तैयारी में सरकार है। इसी के साथ उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान भी किया। हालांकि इसकी पूरी जानकारी कल यानी 13 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विस्तार से देंगी।

लोकल ने ही बचाया कोरोना संकट से
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमें इसी लोकल ने बचाया है। यह देश की ताकत है, जिसे हमें पहचानना होगा। उन्होंने साफ साफ कई बातें कही, जिनको अगर प्वाइंट में समझा जाए, तो उसे इस प्रकार कहा जा सकता है।
-इस संकट ने हमें बताया कि लोकल प्रोडक्ट और लोकल सप्लाई चेन कितनी जरूरी है
-हमें लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है, लोकल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है
-लोकल से ग्लोबल बनना है
-आज से हर भारतवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है
-ना केवल लोकल प्रोडक्ट खरीदना है बल्कि उनका प्रचार करना है
पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान
पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में कई बातों का जिक्र था। इनको प्वाइंट में इस प्रकार समझा जा सकता है।
-यह पैकेज भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है
-विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ का संबल मिलेगा
-2020 में देश की विकास यात्रा नई गति देगा
-लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया जाएगा
-सभी प्रकार लघु और उद्योगों के लिए ये पैकेज लाभ देगा
-ये पैकेज, उस श्रमिक और किसान के लिए है जो हर स्थिति और मौसम में देशवासियों के लिए श्रम करता है
-मध्यम वर्ग के लिए भी ये पैकेज राहत देगा जो देश के लिए टैक्स देता है
यह भी पढ़ें : कोरोना इफेक्ट : चीन ने चलीं ये 5 चालें, भारत ने पलट दी बाजी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications