MOFSL Top 5 Stocks: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में मार्केट के ज्यादातर इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से नीचे ट्रेड कर रहे. बाजार में नतीजों के सीजन का चल रहा है. इसकी वजह से स्टॉक एक्शन है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने लॉन्ग टर्म के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में इपका लैब, एचसीएल टेक, आरईसी, वोल्टास और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं. निवेश पर करीब 23 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक्स
ब्रोकरेज फर्म ने 12 महीने की अवधि के लिए फार्मा सेक्टर से इपका लैब के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग है. साथ ही शेयर पर 1950 रुपए का टारगेट दिया है. फार्मा शेयर सोमवार को 1531.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जोकि 2024 में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. शेयर ने 14 अक्टूबर को ही 1708 रुपए का लेवल पार किया था. यह स्टॉक का 52-वीक हाई लेवल भी है.
आईटी सेक्टर में खरीदारी के लिए MOFSL ने एचसीएल टेक के शेयर को चुना है. लंबी अवधि के लिए शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर 11 नवंबर को 1867.00 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

सरकारी शेयर पकड़ेंगे रफ्तार
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है, जिसमें 2 सरकारी शेयर भी शामिल हैं. इसमें आरईसी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 2024 में अब तक 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी शेयर 12 जुलाई को 653.90 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई है.
आरईसी के अलावा पब्लिक सेक्टर से बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर पर खरीदारी की सलाह है. शेयर पर 12 महीने के लिहाज से 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर शुक्रवार को 258 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इसका 52-वीक हाई 298 रुपए है, जोकि 3 जून को टच किया. सालभर में सरकारी बैंक का शेयर करीब 30 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
टाटा ग्रुप का शेयर बनाएगा मुनाफा
MOFSL ने खरीदारी के लिए टाटा ग्रुप से एसी बनाने वाली कंपनी वोल्टास के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 2070 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया दिया है. जबकि 11 नवंबर को वोल्टास का शेयर 1752.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर सालभर में पैसा डबल कर चुका है, जोकि 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications