
Atal Pension Yojana : अगर आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता बंद हो चुका है या फिर आपके खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं हैं। जिस वजह से आप अटल पेंशन योजना में पैसों को जमा नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर आपको अधिक चिंता करने की जरुरत नहीं है। पोस्ट ऑफिस की तरफ से ऐसे लोग जो न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने की वजह से या फिर बचत खाता बंद होने की वजह से अटल पेंशन योजना में योगदान नहीं दे पा रहे है। ऐसे लोगों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) डेवलप किया है। पोस्ट ऑफिस के पास कई प्रकार के शिकायत पत्र प्राप्त हुए थे, उन शिकायत पत्र में कहा गया कि अटल पेंशन योजना में सब्सक्राइबर पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता बंद की होने या खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं होने की वजह से योगदान नहीं दे पा रहे हैं। 30 नवंबर को जारी किए परिपत्र में कहा गया है कि ग्राहको की इस समस्या को दूर करने और एपीवाई नीति को जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए, एक विस्तृत एसओपी तैयार किया गया है।
कैसे लिंक करें पोस्ट ऑफिस के नए बचत खाते को अटल पेंशन योजना से
पोस्ट ऑफिस को यह सुनिश्चित करने की जरुरत है। कि नया जो पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता है। यह खाता उसी कस्टमर इंफॉमेंशन फाइल (सीआईएफ) के तहत खोला गया है, जिसके साथ एपीवाई पॉलिसी प्रीमियम डेबिट जुड़े हुए थे। इसके पोस्ट ऑफिस को अपने रिकॉर्ड में पुराने के बजाय नए डाकघर बचत खाता संख्या है उसको ग्राहक के अटल पेंशन योजना के साथ जोड़ना होगा। अगर सिंगल खाते की बात करते है, तो सिंगल खाते के लिए सीआईएफ आईडी ऑटोमेटिक से पॉप्युलेट हो जाएगी। अगर ज्वाइंट खाते की बात आती है, तो फिर ज्वाइंट खाते के लिए सीआईएफ आईडी को मैन्युअली दर्ज करने की जरुरत होती है। पोस्ट ऑफिस ब्रांच यह चेक कर सकती है। कि संशोधन को जमा करने से पहले खाताधारक और एपीवाई पॉलिसीधारक का विवरण सेम है कि सेम नहीं है। जब सीआईएफ आईडी वेरिफाई हो जाती है उसके बाद नए खाते को योगदान डेबिट के लिए एपीवाई से लिंक किया जाएगा।
जुर्माना लेट भुगतान पर
अगर आपने अधिक वक्त से एपीवाई का भुगतान जमा नहीं किया है, तो फिर आपको डाक घर का आंतरिक सॉफ्टवेयर और रिकॉर्ड पेंशन पॉलिसी के लिए लंबित योगदान और उस दंड राशि को भी दिखाएगा। जो एक व्यक्ति है। उस राशि को भुगतान करने के लिए के लिए उत्तरदायी है। इसके बाद जुर्माने के साथ बकाया राशि काट ली जाएगी। हालांकि अगर नया सेविग अकाउंट है, तो फिर पर्याप्त शेष राशि होनी चाहिए। जुर्माना 1 से 10 रुपये तक प्रति महीने हो सकता है।
पेंशन कितनी मिलेगी
इस योजना में टैक्सपेयर्स छोड़कर कोई भी भारतीय निवेश कर सकता है। अटल पेंशन योजना में 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस योजना में 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की राशि जमा की जाती है। इस योजना में निवेश करने वाला व्यक्ति जब 60 वर्ष का हो जाता है उसके बाद उसको पेंशन की राशि दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications