Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी ने का कहना है कि कंपनी का 1,200 करोड़ का राइट इश्यू 1.8 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि राइट इश्यू के तौर पर कंपनी को 240 करोड़ शेयरों के लिए कुल 435.46 शेयरों के बारबर की बोली लगी है। यह बोली इश्यू शेयरों से 1.8 गुना अधिक है। सुजलॉन एनर्जी राइट इश्यू 11 अक्टूबर 2022 को ओपेन हुआ था और 20 अक्टूबर 2022 क्लोज हुआ है।

विंड कंपोनेंट बनाती है कंपनी
Suzlon Energy विंड कंपोनेंट बनाने की क्षमता के हीसाब से देश की प्रमुख विंड कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों में से एक है। सेवा और क्षमता के मुताबिक Suzlon Energy रिन्यूएबल O&M सर्विस मुहैया कराने वाली देश की सबसे अग्रणी कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन वर्तमान में 11.10 हजार करोड़ रुपये है।
निवेशकों को जारी किए हैं 240 करोड़ शेयर
राइट्स इश्यू के तहत Suzlon Energy ने शेयरधारकों को 240 करोड़ शेयर जारी किए हैं। कंपनी ने हर शेयर का प्राइस 5 रुपये तय किया है। कंपनी के निवेशकों के पास प्रत्येक 21 शेयरों के पर सुजलॉन एनर्जी के 5 शेयर खरीदने का विकल्प था। इस इश्यू की रिकार्क तारिख 4 अक्टूबर थी।
कंपनी कहां करेगी पैसों का इस्तेमाल
कंपनी का कहना है कि राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसो से सुजलॉन एनर्जि कंपनी और उसकी सब्सिडियरी फर्म का कर्ज चुकाने में करेगी। कंपनी इस फंड का कुछ हिस्सा सामन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी करेगी। कंपनी ग्रोथ के लिए भी फंड का प्रयोग करेगी।

राइट इश्यू
राइट्स इश्यू वह सुविधा है जिसके तहत लिस्टेट कंपनीया कारोबार के लिए फंड जुटाती हैं। कंपनी शेयर जारी करके निवेशकों से फंड इकट्ठा करती है। राइट्स इश्यू के तहत केवल वही इनवेस्टर्स हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने कंपनी के शेयप में पहले से निवेश किया हो। नए निवेशकों को राइट इश्यू में हिस्सा लेने की अनुमती नहीं होती है।
कंपनी के शेयर में हुई है गिरावट
इश्यू के क्लोजिंग के बाद से सुजलॉन एनर्जी के शेयर गुरुवार यानी की 20 अक्टूबर को 4.32 प्रतिशत गिर गए। इस गिरावट के साथ कंपनी के शेयर 8.85 रुपए के भाव पर बंद हुए। राइट टू इश्यू की खबर से पिछले 5 दिन में शेयरों में 30 प्रतिशत की उछाल आई थी। साल 2022 में कंपनी के शेयरों में 9.98 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications