नई दिल्ली, जून 13। निवेश के कई सारे विकल्प आपके सामने होंगे। पैसा लगाने से पहले आप सोचते होंगे कि कहां पैसा लगाना ठीक रहेगा। हर व्यक्ति निवेश करते समय उस विकल्प की तलाश करता है, जहां सबसे अधिक रिटर्न मिलेगा और पैसा जल्दी जल्दी बढ़ेगा। एफडी, म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस की ढेरों योजनाएं और इसी तरह के अन्य ऑप्शन आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। मगर पैसा डबल करने में काफी समय लेंगे। पर शेयर बाजार सबसे जल्दी पैसा डबल कर सकता है। आगे जानिए शेयर बाजार से पैसा डबल करने के टिप्स।
शेयर बाजार की खासियत
पैसा डबल करने के लिए आपको 100 फीसदी रिटर्न हासिल करना जरूरी है। 100 फीसदी रिटर्न आपको सबसे जल्दी शेयर बाजार से ही मिल सकता है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि शेयरों की कीमत रोज घटती बढ़ती है। जब कोई शेयर लगातार ऊपर भागता है तो बहुत कम दिनों में उसकी कीमत डबल हो सकती है। इससे आपका निनवेश किया गया पैसा भी बहुत जल्द डबल हो जाएगा।
पैसा डबल करना आसान
शेयर बाजार से पैसा डबल करना आसान है। पर इसके लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे कि जो शेयर आप चुन रहे हों, वो एक अच्छी कंपनी का हो। कंपनी के जल्दी जल्दी ग्रोथ करने की संभावना अधिक हो। कंपनी की प्रोफाइल अच्छी हो। कंपनी उस सेक्टर की हो, जिसके बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद हो। कंपनी प्रोफिट में चल रही हो और उस पर कर्ज कम हो।
प्लान करना जरूरी
समझने वाली पहली बात यह है कि म्यूचुअल फंड के विपरीत, शेयरों में सीधे निवेश करने से जोखिम अधिक होता है। मगर लाभ भी पूरा पूरा मिलता है। निवेश करने से पहले कैपिटल अमाउंट को लेकर योजना बनाएं, क्योंकि यह एक धीमी और निरंतर प्रोसेस है। यानी आपको सारा पैसा एक साथ नहीं लगाना चाहिए। महत्वपूर्ण चीजों में से एक है अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को एनालाइस करना।
गिरावट पर न घबराएं
शेयर बाजार में पिछले करीब 7 महीनों से गिरावट का रुख है। मगर ऐसा नहीं है कि इतने लंबे समय तक गिरावट से आपको घबराना है। बल्कि आपको हर बड़ी गिरावट खरीदारी करनी है। जैसे कि आज सेंसेक्स 1,423.14 अंक या 2.62% गिरकर 52880.30 पर और निफ्टी 408.80 अंक या 2.52% नीचे 15793 पर है। लगभग 598 शेयर तेजी और 2543 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं।
मार्केट को समझें
नए निवेशकों को यह समझना चाहिए कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। कि अनुभवी निवेशक भी हमेशा बाजार के का सटीक अनुमान नहीं लगा सकते। पर यह समझना महत्वपूर्ण है कि बाजार कैसे काम करता है। यदि एक दिन स्टॉक की कीमत बढ़ जाती है, तो संभावना है कि अगले दिन कीमत घट सकती है। इसलिए, शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले कारकों को समझना महत्वपूर्ण है। अनुभवी निवेशकों के बीच भी निवेश के फैसले में गलत होना आम बात है। इसलिए यहां छोटी अवधि के नुकसान पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय निवेश से लंबी अवधि के रिटर्न पर ध्यान दें। शौकिया निवेशक अक्सर तुरंत उच्च रिटर्न की उम्मीद करते हैं। उदाहरण के लिए, हर साल स्टॉक पर 100% से अधिक का लाभ कमाने की उम्मीद करना अवास्तविक है। वहीं दूसरी ओर 20-25 फीसदी रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications