जो भारतीय अमेरिका में सालों से रह रहे हैं उन्हें अब ग्रीन कार्ड का इंतजार है। आपको बता दें कि भारत के 2,27,000 से ज्यादा लोग अमेरिका में परिवार प्रायोजित ग्रीन कार्ड या वैध स्थायी निवास की अनुमति मिलने की कतार में हैं। नए जारी होने वाले आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी सामने आई है। वर्तमान में, परिवार प्रायोजित ग्रीन कार्ड के लिए लगभग 40 लाख लोग प्रतीक्षा सूची में हैं जबकि कांग्रेस ने हर साल महज 2,26,000 ऐसे कार्ड जारी करने की अनुमति दी हुई है।

आपको बता दें कि प्रतीक्षा सूची में शामिल 15 लाख लोग अमेरिका के दक्षिण में स्थित पड़ोसी देश मेक्सिको से हैं। दूसरे नंबर पर भारत है जिसके 2,27,000 से ज्यादा लोग कतार में हैं। तो वहीं चीन इस मामले में तीसरे नंबर पर है जिसके 1,80,000 लोग परिवार प्रायोजित ग्रीन कार्ड पाने की होड़ में हैं। यह कार्ड पाने के इच्छुक ज्यादातर प्रतीक्षा सूची वाले लोग अमेरिकी नागरिकों के भाई-बहन हैं।
तो वहीं वर्तमान कानून के तहत अमेरिकी नागरिक ग्रीन कार्ड या स्थायी कानूनी निवास के लिए अपने परिवार के सदस्यों और रक्त संबंधियों को प्रायोजित कर सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे प्रावधान के खिलाफ हैं और वह इसे सिलसिलेवार ढंग से चलने वाला आव्रजन कहते हैं, जिसे वह खत्म करना चाहते हैं। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी परिवार प्रायोजित आव्रजन व्यवस्था को खत्म किए जाने का जोरदार ढंग से विरोध कर रही है।
परिवार प्रायोजित ग्रीन कार्ड के 40 लाख आवेदकों के अलावा अन्य 8,27,000 लोग स्थायी वैध निवास की स्वीकृति की प्रतीक्षा सूची में हैं। इनमें भी भारत के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। भारत के आईटी पेशेवरों के लिए रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड का इंतजार 10 साल से अधिक समय का है। डीएचएस के अनुसार परिवार आधारित ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वाले ज्यादातर भारतीय अमेरिकी नागरिकों के भाई-बहन हैं।
उनकी संख्या 181,000 से अधिक है। इसके बाद प्रतीक्षा करने वालों में अमेरिकी नागरिकों के 42,000 विवाहित बच्चे और स्थाई निवासियों के 2,500 पति या पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications