नयी दिल्ली। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहां रहते हैं, मगर आज के जमाने में अपनी संपत्ति खरीदना एक महंगा सौदा है। दुनिया भर में रियल एस्टेट का हर गुजरते दिन के साथ विकास हो रहा है। इसीलिए इस सेक्टर की कीमतों में दिन प्रति दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी बीच हाल ही में हांगकांग में एक पाँच बेडरूम का पेंटहाउस बिका है, जिसकी कीमत 5.9 करोड़ डॉलर है। भारतीय मुद्रा में ये रेट लगभग 428.37 करोड़ रु होती है। इतनी कीमत में भारत में कई महंगे बंगले खरीदे जा सकते हैं। इस पेंटहाउस को एक अज्ञात खरीदार ने खरीदा है। आइए एक नजर डालते हैं कि इस पेंटहाउस को क्या खास बनाता है, जिसकी वजह से ये इतना महंगा बिका।
कितनी है प्रति वर्ग फीट की कीमत
हांगकांग में बिका पेंटहाउस एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट बन गया है। इसे 5.9 करोड़ डॉलर में खरीदा गया। ये वर्ग फुटेज के हिसाब से एशिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट बना है। ये पेंटहाउस 17,542 डॉलर वर्ग फीट की कीमत पर बिका। इससे पहले सबसे अधिक वर्ग फीट की कीमत पर बिकने का रिकॉर्ड माउंट निकोल्सन के नाम पर था, जिसकी बिक्री 2017 में हुई थी।
प्राइवेट टेरेस, स्विमिंग पूल और तीन पार्किंग स्पेस
21 बोरेट रोड प्रोजेक्ट की 23वीं मंजिल पर मौजूद 3,378 वर्ग फुट का पेंटहाउस इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी यूनिट है। इसमें पांच बेडरूम और निजी छत (प्राइवेट टेरेस), एक स्विमिंग पूल और तीन पार्किंग स्पेस जैसी शानदार सुविधाएं हैं।
कैसा है आस-पास का नजारा
ल्यूक्स लिविंग एशिया के अनुसार 21 बोरेट रोड पर 23 मंजिला लक्जरी आवासीय बिल्डिंग, एक्सक्लूसिव मिड-लेवल्स में, एक बेहतरीन रेसिडेंशियल लोकेलिटी है। इसके चारों तरफ सुंदर रेस्तरां है और विक्टोरिया हार्बर दिलकश दृश्य पेश करता है। होमवाइज रियल्टी के अनुसार, वो फर्म जिसने इस संपत्ति को मार्केट में पेश किया, 21 बोरेट रोड जो 2020 में पूरा हो गया था, एक कॉम्प्लेक्स है, जिसमें में पांच-आवासीय बिल्डिंग्स में 181 यूनिट्स हैं।
किसने बेची प्रॉपर्टी
इस पेंटहाउस के विक्रेता हांगकांग टाइकून विक्टर ली हैं। विक्टर ली सीके एसेट होल्डिंग्स के चेयरमैन हैं। सीके एसेट होल्डिंग्स एक प्रॉपर्टी डेवलपर है, जिसकी वैल्यू 23 अरब डॉलर है। विक्टर ली हांगकांग के दूसरे सबसे अमीर आदमी ली का-शिंग के बेटे हैं। ली का-शिंग की संपत्ति फोर्ब्स के अनुसार 36.7 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
बिकने में हुई देरी
ये पेंटहाउस काफी पहले बिकना था। मगर डेवलपर ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक विरोध के कारण बिक्री में देरी की। वर्तमान में कुछ ही अपार्टमेंट्स को बाजार में बिक्री के लिए रखा गया है। लक्ज़री पेंटहाउस की बिक्री से संभावित खरीदारों का ध्यान इस तरफ आकर्षित हो सकता है और प्रोजेक्ट में बची बाकी यूनिट्स की बिक्री बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications