Mother dairy lassi price hike clarification: मदर डेयरी ने क्लेरिफिकेशन जारी किया है। कंपनी ने इस आरोप का खंडन किया कि उसके 180 मिलीलीटर लस्सी पैक की कीमत बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ा दी गई है। डेयरी ब्रांड ने स्पष्ट किया कि कीमत 20 रुपये पर ही रहेगी।

यह तब हुआ जब कमलेश सिंह नाम के एक एक्स यूजर ने लस्सी पैक पर छपे प्लांट कोड '35' को नई कीमत समझ लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी अब हटाई जा चुकी पोस्ट में, सिंह ने कहा कि कीमत "रातोंरात" बढ़ा दी गई। पोस्ट में लिखा था कि एक मास्टरस्ट्रोक के तहत, मदर डेयरी ने अपनी लस्सी की कीमत में 75% की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस छोटे से पैक की कीमत रातोंरात 20 रुपये से 35 रुपये हो गई है।
कुछ देर बाद, मदर डेयरी ने पोस्ट का जवाब देते हुए बताया कि उसकी मीठी लस्सी के 180 मिलीलीटर पैक की कीमत अब भी 20 रुपये ही है। कंपनी ने कहा कि पैक पर "35" अंक कीमत नहीं, बल्कि प्लांट कोड दिखाता है। यह कोड 'एमआरपी' के बगल में दिखाई देता है, जिससे यह प्रोडक्ट की कीमत जैसा लगता है। कंपनी ने इस भ्रम के लिए माफी मांगते हुए, यूजर के संपर्क से मामले को सुलझाने का रिक्वेस्ट किया।
मदर डेयरी ने मैसेज में कहा कि मदर डेयरी टेट्रा लस्सी के 180 मिलीलीटर पैक की कीमत 20 रुपये है। 35 से शुरू होने वाला कोड प्लांट कोड और उसके बाद बैच कोड को दिखाता है। हमें हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है। आपसे अनुरोध है कि आप अपनी संपर्क जानकारी डीएम से साझा करें ताकि हमारी टीम आपसे संपर्क कर सके।
X यूजर ने फिर कहा कि हो सकता है कि स्थानीय दुकानदार ने पैकेजिंग की गड़बड़ी का फायदा उठाकर ज्यादा पैसे वसूल लिए हों।
बता दें कि मदर डेयरी ने पिछली बार 30 अप्रैल को अपने दूध के पैकेटों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उसने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications