Mother's Day 2025: मां... एक ऐसा शब्द जिसमें पूरी दुनिया बसती है। मां न सिर्फ हमें जन्म देती हैं, बल्कि पूरी जिंदगी हमारी देखभाल करती हैं। उनकी ममता, उनका प्यार और उनका त्याग शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मां के इसी अनमोल प्यार को सलाम करने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन 11 मई 2025 को मनाया जाएगा।

यह दिन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमें मौका देता है कि हम अपनी मां को बताएं कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। इस दिन आप मां को कोई छोटा सा गिफ्ट देकर, उनके लिए कुछ खास बनाकर या सिर्फ समय बिताकर उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार मां को क्या दें, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज।
मल्टी-स्टाइलर हेयर मशीन - हर दिन नया लुक
अगर आपकी मां को खुद को संवारना पसंद है और वह नए हेयरस्टाइल ट्राय करती रहती हैं, तो उन्हें एक मल्टी-स्टाइलर हेयर मशीन जरूर पसंद आएगी। इस मशीन में स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्रश जैसे कई अटैचमेंट्स होते हैं। इससे वह अपने बालों को घर बैठे ही सैलून जैसा लुक दे सकती हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो स्टाइल और सुविधा दोनों साथ लाता है।
आई मसाजर - आराम और राहत के लिए
मां दिनभर हमारे लिए काम करती हैं, खुद के आराम की चिंता कम ही करती हैं। ऐसे में एक आई मसाजर उनके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। यह आंखों की थकान को कम करता है, सिरदर्द और तनाव में राहत देता है और नींद को बेहतर बनाता है। वाइब्रेशन और हल्की गर्मी के साथ यह मसाजर बहुत आरामदायक होता है।
डिजिटल वॉच - फिटनेस की साथी
अगर आपकी मां अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं, तो उन्हें एक अच्छी डिजिटल वॉच गिफ्ट करना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है। यह वॉच स्टेप्स काउंट करने, हार्ट रेट ट्रैक करने, नींद की गुणवत्ता जांचने जैसे फीचर्स देती है। इससे वह अपनी हेल्थ पर नजर रख सकती हैं और एक्टिव रह सकती हैं।
स्टाइलिश वुमन हैंडबैग - सुंदर और उपयोगी
कोई भी महिला बिना हैंडबैग के अधूरी लगती है। ऐसे में एक स्टाइलिश वुमन हैंडबैग मां को गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल बाजार में ऐसे बैग मिलते हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं और टिकाऊ भी होते हैं। 6 ज़िपर वाले बैग्स जिनमें जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है, मां की रोजमर्रा की ज़रूरतों को भी पूरा करेंगे और उन्हें फैशनेबल भी बनाएंगे।
परफ्यूम या स्किन केयर किट - खास देखभाल के लिए
अगर आपकी मम्मी को खुद की देखभाल पसंद है, तो आप उन्हें कोई बढ़िया परफ्यूम या स्किन केयर किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और उनकी स्किन को भी पोषण मिलेगा। आप चाहें तो इसमें मॉइश्चराइजर, फेस वॉश, फेस मास्क और बॉडी लोशन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं।
मां को दें समय और प्यार
तोहफे देना अच्छी बात है, लेकिन सबसे बड़ी चीज़ होती है आपका समय और प्यार। आप चाहे कोई छोटा सा गिफ्ट दें या सिर्फ उनके लिए एक कप चाय बनाएं, मां को तब सबसे ज्यादा खुशी मिलती है जब आप उनके साथ होते हैं। इस मदर्स डे पर कोशिश करें कि आप उनके साथ वक्त बिताएं, उनसे बातें करें, उनके साथ समय बिठाएं और उन्हें बताएं आप उनके लिए कितनी खास हो।
मदर्स डे एक याद दिलाने वाला मौका है कि मां के बिना जीवन अधूरा है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए मां को स्पेशल फील कराना सबसे जरूरी है। तो इस 11 मई को अपनी मम्मी के चेहरे पर मुस्कान लाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications