BSNL Recharge Plan: भारत की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के मौके पर अपने ग्राहकों को खास छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसमें कंपनी ने तीन प्रमुख रिचार्ज प्लान्स की कीमतें घटा दी हैं।
BSNL अपने किफायती और भरोसेमंद प्लान्स के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने एक बार फिर से लोगों को कम कीमत में ज़्यादा फायदा देने के लिए यह ऑफर लॉन्च किया है।

कब से कब तक मिलेगा यह ऑफर?
BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान लाता रहता है। मदर्स डे के उपलक्ष में एक विशेष ऑफर पेश किया है जो 7 मई 2025 से 14 मई 2025 तक लागू रहेगा। इस ऑफर को लाने का मकसद ग्राहक अपनी माताओं के लिए बेहतर टेलीकॉम सेवा का तोहफा दे सकें। एक हफ्ते तक ग्राहक इन तीन खास प्लान्स को कम कीमत में रिचार्ज करवा सकते हैं।
कौन से रिचार्ज प्लान्स हुए हैं सस्ते?
BSNL ने जिन तीन प्लान्स की कीमत में कटौती की है, वे पहले से ही ग्राहकों के बीच पसंदीदा थे। इन प्लान्स में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। अब इन्हें 5% कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।
1. 2399 रुपए वाला लंबी वैलिडीटी वाला प्लान
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडीटी है। पहले यह प्लान 2399 रुपए में मिलता था, लेकिन अब यह 2279 रुपए में उपलब्ध है।
क्या मिलेगा इस प्लान में:
वैलिडीटी: 395 दिन
हर दिन 2GB डेटा
अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
रोज 100 SMS
यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो सालभर के लिए एक ही बार रिचार्ज करवाना चाहते हैं।
2. 997 रुपए वाला मिड-रेंज प्लान
इस प्लान की कीमत अब 50 रुपए कम होकर 947 रुपए हो गई है। यह प्लान मीडियम समय के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
इस प्लान में मिलेंगे ये फायदे:
वैलिडीटी: 160 दिन
डेली 2GB इंटरनेट डेटा
अनलिमिटेड कॉलिंग
100 SMS प्रतिदिन
यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है जो लंबी वैलिडीटी के साथ अच्छा डेटा बैलेंस चाहते हैं।
3. 599 रुपए वाला शॉर्ट टर्म प्लान
अगर आप छोटे समय के लिए ज़्यादा डेटा और सभी सुविधाएं चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी नई कीमत अब 569 रुपए कर दी गई है।
फायदे कुछ इस तरह हैं:
वैलिडीटी: 84 दिन
हर दिन 3GB डेटा
अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
रोजाना 100 SMS
ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
BSNL यूजर्स के लिए बचत का बेहतरीन मौका
BSNL का यह ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए शानदार है जो कम खर्च में अच्छी सेवा चाहते हैं। तीनों ही प्लान्स में इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं और अब इनकी कीमतें भी कम हो गई हैं। अगर आप भी BSNL का सिम यूज करते हैं तो आपके लिए ये ऑफर काफी फायदेमंद हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications