NFO: निवेशकों के लिए तगड़ा मौका मिल रहा है. मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (MOMF) ने अपना मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज फंड लॉन्च कर दिया है. यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम सर्विस सेक्टर में निवेश पर फोकस्ड है. नया फंड ऑफर (NFO) 20 मई 2025 से खुल जाएगा, जोकि 3 जून 2025 तक बंद हो जाएगा. इस स्कीम का प्राथमिक उद्देश्य उन कंपनियों के इक्विटी या संबंधित इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ हासिल करना है जो मुख्य रूप से सर्विस सेक्टर से कमाते हैं. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह उद्देश्य पूरा हो जाएगा. फंड के परफॉर्मेंस को निफ्टी सर्विसेज सेक्टर टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) के मुकाबले मापा जाएगा.
आर्थिक ग्रोथ का मिलेगा फायदा
इस स्ट्रैटेजी में डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करना शामिल है, जिससे भारत की आर्थिक ग्रोथ से प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है. MOAMC के इंटरनल रिसर्च के मुताबिक सर्विस सेक्टर भारत के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में लगातार योगदान देता रहा है, जिसने समय के साथ स्थिर प्रदर्शन दिखाया है. FY23 और FY25 के बीच सर्विस सेक्टर में 8.3% की ग्रोथ हुई, जो एक्सपोर्ट में ग्रोथ के कारण हुई. यह FY24 में 5.7% से बढ़कर अप्रैल-नवंबर FY25 के दौरान 12.8% हो गई. FY14 से कुल जीवीए में इस सेक्टर का योगदान काफी बढ़ गया है.
सर्विस सेक्टर की GVA में हिस्सेदारी
कुल जीवीए में सर्विस सेक्टर की हिस्सेदारी FY16 में 52% से बढ़कर FY24 में 55% हो गई, जो FY23 में 56% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. यह आर्थिक उत्पादन और रोजगार में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है, जो वर्तमान में भारत के करीब 30% वर्क फोर्स को सपोर्ट करता है. ग्लोबल लेवल पर भारत 4.3% हिस्सेदारी के साथ सर्विस सेक्टर में 7वें स्थान पर है.

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के MD और CEO प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि भारत के सर्विस सेक्टर ने लगातार मजबूत परफॉर्मेंस किया है, जो देश के आर्थिक विकास के मुख्य इंडिकेटर्स के रूप में उभरा है. जीडीपी में इसके बढ़ते योगदान, मजबूत एक्सपोर्ट कैपासिटी और बढ़ती डिजिटल और कंज्युमर ड्राइवन डिमांड के साथ हमारा मानना है कि यह सेक्टर आकर्षक लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट अवसर ऑफर कर सकता है.
इस फंड का मैनेजमेंट भालचंद्र शिंदे (एसोसिएट फंड मैनेजर-इक्विटी कंपोनेंट), अजय खंडेलवाल और अतुल मेहरा (फंड मैनेजर - इक्विटी कंपोनेंट), राकेश शेट्टी (फंड मैनेजर - डेट कंपोनेंट) और सुनील सावंत (फंड मैनेजर - ओवरसीज सिक्योरिटीज) की ओर से किया जाएगा. यह फंड निफ्टी सर्विसेज सेक्टर टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) के मुकाबले बेंचमार्क करेगा, जिसने 11 साल में ऊपर की ओर रुझान दिखाया है. अप्रैल 2014 में 1000 के आसपास के शुरुआती स्तर से यह अप्रैल 2025 तक 4518 तक पहुंच गया.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications