नयी दिल्ली। कोरोनावायरस सिर्फ अब सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि बड़े स्तर पर बिजनेस और कारोबारों को भी प्रभावित कर रहा है। इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है हीरो मोटोकॉर्प का। हीरो मोटोकॉर्प भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। कोरोनावायरस के कारण फरवरी में हीरो मोटोकॉर्प का प्रोडक्शन 10 फीसदी घट सकता है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चीन से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने से चल रहे महीने यानी फरवरी में कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित होगा। हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि चीन में चल रहे कोरोनवायरस ने भारत में हमारे प्लाटों के लिए कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति को प्रभावित किया है। इससे फरवरी महीने के लिए हमारे उत्पादन में लगभग 10 फीसदी की गिरावट होने की संभावना है।

जनवरी में कितना था उत्पादन
उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के पहले 9 महीनों में 5,215,413 गाड़ियां तैयार कीं। इस अवधि में कंपनी की बिक्री 16 फीसदी घट कर 4,946,508 इकाई रह गई। कोरोनावायरस से हीरो का प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है। मगर कंपनी ने साफ किया है कि डीलरों को की जाने वाली आपूर्ति अप्रभावित रहेगी। हीरो के अनुसार हमारे उत्पादन पर कोई और प्रभाव चीन में कोरोनावायरस के असर पर निर्भर है। कंपनी घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है और अपने ऑप्शंस का मूल्यांकन कर रही है।
और भी कंपनियां हुईं प्रभावित
पिछले हफ्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी कहा था कि अगर चीन से आपूर्ति जल्द ही फिर से शुरू न हो तो उसके लगभग 3000-3500 बीएस-4 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। एक अन्य कंपनी जिसने अपने कारोबार के प्रभावित होने की पुष्टि की है, वह है एमजी मोटर, जो भारत में मिड साइज एसयूवी बनाती है। एमजी की मालिक चीन की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी SAIC है। भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग चीन में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है।
यह भी पढ़ें - Coronavirus Effect : भारत में थम सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications