MP Govt : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को टीकमगढ़ के जतारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह टीकमगढ़ जिलेवासियों को कई सौगात भी दी।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जतारा में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में सहभागिता करने पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सीएम शिवराज को इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने राखी भेंटकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने वाली मुख्य मंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 138 करोड़ रु के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलेवासियों को विकास की विभिन्न सौगातें भी दीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीकमगढ़ में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि मेरी बहनों पैसा, इज्जत, विश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बहनें मजबूत बनें, न कि मजबूर, इसलिए हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की सवा करोड़ बहनों को सरकार हर महीने 1,000 रुपये दे रही है। उन्होंने कहा कि बहनों यह पैसा नहीं, तुम्हारी इज्जत और आत्मसम्मान है, अगर पैसा होता है तो फिर सम्मान बढ़ जाता है।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी सरकार हर महीने 1,000 रु दे रही है, लेकिन चिंता मत करना इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर हम 3,000 रु तक ले जायेंगे। सीएम ने कहा कि पैसा इज्जत, विश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता है। इसलिए इस योजना को बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि मैने देखा है कि एक जमाने में बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना ये दुनिया नहीं चल सकती, बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे? इसलिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बना कर बेटियों को वरदान बना दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications