MP: प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं के लिए मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री उद्यम क्रांति योजना चला रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 45 वर्ष से कम आयु के युवा को नए उद्यम को स्थापित करने के लिए बैंक लोन प्रदान किया जाता है।
इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी पात्र युवा उठा सकते हैं। इसके तहत 1 लाख रु से 50 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जायेगा। सेवा सर्विस को शुरू करने के लिए 1 लाख रु से 25 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी।

इस योजना का मध्य प्रदेश के मूल निवासी और 8वीं कक्षा पास आवेदक लाभ उठा सकते हैं। इसमें आवेदन करने वाले आवेदक की सालाना आय 12 लाख रु से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में 18 से लेकर 45 वर्ष के बीच के आवेदक आवेदन करने के लिए पात्र है। मुख्य मंत्री उद्यम क्रांति योजना में केवल नए उद्यम स्थापित करने के लिए ही लोन प्रदान किया जाएगा।
इसमें आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज की जरुरत होगी।
योजना में आवेदन करने के लिए आपको मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना हैं। इसके बाद नए पेज में आपको क्रिएट न्यू प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें सभी जानकारी को दर्ज करके आपको प्रोफाइल बना लेना है। इसके बाद आपको एप्लीकेंट लॉगिन करना होगा। यह मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरके कंटिन्यू पर क्लिक करें।
इसके बाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी जानकारीयों को दर्ज करके सभी जरुरी दस्तावेज को भी अपलोड करके सबमिट करना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications