नई दिल्ली। कल यानी 14 दिसंबर को बर्गर किंग के आईपीओ में निवेश करने वालों का पैसा दोगुना हुआ है। बर्गर किंग के आईपीओ का दाम लिस्टिंग वाले ही दिन ही दोगुना से ज्यादा हो गया है। इसके बाद आज बर्गर किंग को कच्चा माल सप्लाई करने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल गया है। मिसेज बेक्टर्स फूड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर 286 रुपये से लेकर 288 रुपये के प्राइस बैंड पर ऑफर कर रही है। मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ में 17 दिसंबर 2020 तक निवेश किया जा सकता है। मिसेज बेक्टर्स फूड का इरादा इस आईपीओ से 450 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

इस साल का यह 15वां आईपीओ
मिसेज बेक्टर्स फूड का आईपीओ आज निवेश के लिए खुल गया है। यह इस साल का अब तक का 15वां आईपीओ है। मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ खुलने से पहले ही निवेशकों में अच्छी मांग देखी जा रही है। ऐसे में आईपीओ लिस्टिंग पर मुनाफा अच्छा रिटर्न दे सकता है। बर्गर किंग का आईपीओ 156 गुना भरा था। बर्गर किंग ने अपने शेयर 60 रुपये के रेट पर ऐलाट किए थे और पहली ही दिन इन शेयर के दाम 131 रुपये तक पहुंच गए थे।
मिसेज बेक्टर्स फूड का प्लान
बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली पंजाब की कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएल्टीज ने कहा है कि वह इस आईपीओ से मिले पैसों से पने राजपुरा विनिर्माण इकाई का विस्तार करेगी। मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएल्टी के प्रबंध निदेशक अनूप बेक्टर के अनुसार न्यूनतम बोली 50 शेयर के लिए लगाई जा सकती है। वहीं अगर ज्यादा शेयर चाहते हैं तो 50 के गुणांक में ही आवेदन करना होगा।
जानिए रिटेल निवेशकों के लिए कितने शेयर आरक्षित
मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ में 50 प्रतिशत तक का हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए 15 प्रतिशत आईपीओ आरक्षित रखा गया है। वहीं मिसेज बेक्टर्स फूड ने कर्मचारियों के लिए भी 50 लाख शेयर आरक्षित रखे हैं।
बर्गर किंग का शेयर 166 रुपये के स्तर पर पहुंचा
बर्गर किंग के शेयर लिस्टिंग के दूसरे दिन 19 फीसदी चढ़कर 166 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। लिस्टिंग के एक दिन के भीतर बर्गर किंग के शेयर का रेट डबल हो गया था। बर्गर किंग इंडिया का मार्केट कैप अब बढ़कर 5900 करोड़ रुपये हो चुका है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications