नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए मोदी सरकार के नये पेपरलेस पोर्टल उद्योग रजिस्ट्रेशन पर 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो गये हैं। इस पोर्टल की शुरुआत 1 जुलाई 2020 को की गयी थी। 1 फरवरी 2021 तक पोर्टल पर 20,29,095 एमएसएमई रजिस्ट्रेशन किए गए। पिछले तीन महीनों में इनमें 84.4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। 7 नवंबर 2020 तक रजिस्टर्ड एमएसएमई की संख्या एमएसएमई मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 लाख से अधिक थी।

सीबीडीटी और जीएसटी से इंटीग्रेटेड
राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड एमएसएमई का लेटेस्ट आंकड़ा साझा किया है। उद्यम पंजीकरण वर्तमान में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और जीएसटी नेटवर्क के साथ इंटीग्रेटेड है। ये एमएसएमई द्वारा एंड-टू-एंड डिजिटल रजिस्ट्रेशन के लिए पब्लिक खरीदारी पोर्टल गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस से भी इंटीग्रेटेड है।
रजिस्ट्रेशन के लिए केवल आधार नंबर काफी
1 जुलाई 2020 को एमएसएमई की नई परिभाषा लागू होने के बाद एमएसएमई मंत्रलय द्वारा एक नया पंजीकरण पोर्टल 'उद्योग रजिस्ट्रेशन' शुरू किया गया और अब तक पूरे भारत से इस पोर्टल पर 20,29,095 एमएसएमई पंजीकृत हो चुके हैं। सोमवार को संसद के ऊपरी सदन में इस बात की जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने दी। एमएसएमई को पंजीकरण के लिए आधार नंबर को छोड़कर किसी भी दस्तावेज या प्रमाण को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती। सरकार ने चैंपियंस कंट्रोल रूम में सिंगल-विंडो सिस्टम भी तैयार किया है, जो पूरे भारत में एमएसएमई डेवलमेंट इंस्टीट्यूशन में स्थापित किए जाते हैं।
3.72 लाख यूनिट्स मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट की
31 अक्टूबर 2020 तक 10 लाख से अधिक पंजीकरणों में से 3.72 लाख यूनिट्स विनिर्माण मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट की थीं, जबकि 6.31 लाख सर्विस सेक्टर की थीं। इसके अलावा सूक्ष्म उद्यमों की उच्चतम 93.17 प्रतिशत हिस्सेदारी रही, जबकि छोटे और मध्यम उद्यमों से क्रमश: 5.62 प्रतिशत और 1.21 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications