MTNL Share Price: भारतीय शेयर बाजारों में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. ग्लोबल ट्रेड टेंशन और महंगाई के आंकड़ों समेत वीकली एक्सपायरी का असर बाजारों पर हावी हैं. यही वजह है कि घरेलू बाजार सपाट कारोबार कर रहे हैं, जबकि ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत हैं. सेंसेक्स 74150 और निफ्टी 22500 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. बाजार की सुस्ती में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में हैं. इसमें सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) का शेयर भी शामिल है, जोकि सुस्त बाजार में भी तूफानी तेजी दिखा रहे.
MTNL में तगड़ी तेजी
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में 13 मार्च को 19% की उछाल के साथ 51.30 का इंट्राडे हाई बनाया. यह पिछले साल के मुकाबले 50% की तेजी दिखा रहा है. शेयर फिलहाल BSE पर 48.80 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
सरकारी स्टॉक में क्यों है तेजी?
MTNL को लेकर पॉजिटिव खबर की वजह से शेयरों में तूफानी तेजी है. सरकार ने संसद में बताया कि MTNL की एसेट मोनेटाइजेशन से 2,134.61 करोड़ रुपए की आय हुई है. इसकी वजह से शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है. हालांकि, यह अपने 52-वीक हाई 101.93 रुपए काफी नीचे कारोबार कर रहा है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2019 से सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल ने भूमि, भवन, टावर और फाइबर परिसंपत्तियों सहित एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए सामूहिक रूप से 12,984.86 करोड़ रुपए कमाए हैं. खासतौर से बीएसएनएल ने इन गतिविधियों से 2,387.82 करोड़ रुपए कमाए हैं.

फाइनेंशियल चुनौतियां और एसेट मोनेटाइजेशन
MTNL पिछले कुछ समय से वित्तीय दिक्कतों से जूझ रहा है. अक्टूबर 2024 में इसकी कर्ज स्थिति के कारण अधिकांश सरकारी लेंडर्स की ओर से इसे नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) के रूप में वर्गीकृत किया गया था. CNBC-TV18 ने बताया कि बैंकों का MTNL पर 7,925 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसमें कुल बकाया 32,000 करोड़ रुपए के करीब है, जिसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के लोन शामिल हैं.
घाटे में है सरकारी टेलीकॉम कंपनी
कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही में 836 करोड़ रुपए का नेट घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 839 करोड़ रुपए के घाटे से थोड़ा बेहतर है. आय में सालाना आधार पर 11.6% की गिरावट आई है, जो FY24 की तीसरी तिमाही में 192.2 करोड़ रुपए से घटकर 170 करोड़ रुपए पर आ गया.
MTNL के लिए ऑपरेशंस की दिक्कतें
एमटीएनएल की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (EBITDA) से पहले का रेवेन्यू लॉस पिछले साल की इसी अवधि में 125.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 128.1 करोड़ रुपए हो गई. दरअसल, कंपनी पर लगातार कॉस्ट का प्रेशर और ऑपरेशंस की चुनौतियों से दिक्कतें हैं.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications