नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनी जियो में निवेश का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। 5 जून को एक और बड़े निवेश की घोषणा हुई है। इस बार निवेश अबूधाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी ने यह निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में इस कंपनी ने 9,093.60 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी अबूधाबी की एक बड़ी ग्लोबल निवेशक कंपनी है। मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी अबू धाबी की सॉवरेन निवेशक भी है। ये कंपनी अबूधाबी सरकार की ग्लोबल पोर्टफोलियो मैनेजर है। दुनिया के 5 महाद्वीपों में यह कंपनी 229 अरब डॉलर का पोर्टफोलियो मैनेजमेंट करती है।

मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने जियो में यह निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी वैल्यू पर किया है। वहीं, जियो की इंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये मानी गई है। इस निवेश के साथ ही जियो ने 6 हफ्ते के कम सयम में अभी तक दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी और ग्रोथ इन्वेस्टर्स से 87,655.35 करोड़ रुपये निवेश के रूप में जुटा लिया है। इन इन्वेस्टर्स में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडाला इंवेस्टमेंट शामिल हैं।
जियो का यह सौदा सरकारी नियामक और दूसरी जरूरी मंजूरियों के बाद पूरा होगा। इस सौदे के लिए मार्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और एजेडबी एंड पार्टनर्स के लिए वित्तीय सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। वहीं, डेविस पोल्क एंड वार्डवेल को इस डील के लिए लीगल काउंसल नियुक्त किया गया था।
ग्लोबल निवेशकों को निवेश के लिए भारत की जियो क्यों पसंद आ रही है, तो इस पर अलग अलग राय हो सकती है। लेकिन अगर नजर डालें तो जियो प्लेटफार्म देश के डिजिटल क्षमता का अच्छा प्रतिनिधित्व करता है। इसको इंडियन मार्केट की गहरी समझ है। कोविड-19 के बाद डिजिटाइजेशन के मौके भी बढ़े हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी और टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा है, जिसका फायदा इस कंपनी को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Reliance : जानिए कहां-कहां तक फैला है कारोबार, चौंक जाएंगे आप
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications