7th July Holiday India Government: भारत में इस साल मुहर्रम का दिन 6 जुलाई 2025 रविवार को पड़ रहा है। यह दिन इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत का प्रतीक होता है और खासतौर पर शिया मुस्लिम समुदाय के लिए अहम माना जाता है। आशूरा, यानी मुहर्रम की 10वीं तारीख को इमाम हुसैन की शहादत की याद में पूरे देश में कई जगहों पर धार्मिक आयोजन होते हैं।

इस बार शुरुआत में कुछ भ्रम था कि मुहर्रम की छुट्टी 6 जुलाई को होगी या 7 जुलाई को लेकिन चांद दिखने के बाद अब यह साफ हो गया है कि भारत में मुहर्रम और आशूरा 6 जुलाई को ही मनाया जाएगा। मस्जिद-ए-नखोदा की चांद देखने वाली कमेटी ने बताया कि 26 जून को चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद 27 जून को मुहर्रम का पहला दिन माना गया। इससे 10वीं तारीख, यानी आशूरा, 6 जुलाई को पड़ेगी।
क्या-क्या रहेगा बंद?
मुहर्रम एक धार्मिक अवकाश है और इसे सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया गया है। इस दिन ज्यादातर सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे। चूंकि यह दिन रविवार को है, जो पहले से ही साप्ताहिक अवकाश होता है, इसलिए कई दफ्तर और संस्थान पहले से ही बंद होंगे। फिर भी कुछ खास सर्विस और संस्थानों के बारे में जानकारी आपको बताते हैं।
बैंक: सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के बैंक रविवार और मुहर्रम की वजह से बंद रहेंगे। अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम को निपटाना है, तो कोशिश करें कि 5 जुलाई तक ही उसे पूरा कर लें।
स्कूल-कॉलेज: पूरे देश में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को भी एक दिन की राहत मिलेगी।
सरकारी दफ्तर: केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों में छुट्टी रहेगी।
डाकघर और प्राइवेट संस्थान: ज्यादातर डाकघर और कई प्राइवेट कंपनियां भी इस दिन बंद रह सकती हैं, खासकर वे जो मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित हैं।
क्या सर्विस रहेंगी चालू?
मुहर्रम के दिन जरूरी सर्विस पहले की तरह काम करती रहेंगी। जैसे, अस्पताल और मेडिकल सेवाएं: सभी सरकारी और निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड: सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं 24 घंटे काम करती रहेंगी। ट्रेन, बस और मेट्रो पब्लिक परिवहन सर्विस जैसे ट्रेन, बस और मेट्रो अपने शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। हालांकि, कुछ इलाकों में जुलूसों की वजह से ट्रैफिक डाइवर्जन हो सकता है। ऑनलाइन सर्विसेस सभी डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, और दूसरी ऑनलाइन सर्विस चालू रहेंगी।
धार्मिक महत्व और आयोजन
मुहर्रम का सबसे अहम दिन "आशूरा" होता है, जो शिया मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास होता है। इस दिन इमाम हुसैन की शहादत की याद में देशभर में मातमी जुलूस निकाले जाते हैं। कई शहरों में ताजिए निकाले जाते हैं और इबादत की जाती है। यह दिन त्यौहार जैसा नहीं बल्कि श्रद्धा और शोक का दिन होता है।
किसे मिलेगी राहत?
मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस दिन धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए समय मिलेगा। स्कूल के बच्चों और ऑफिस जाने वालों के लिए भी यह एक राहत का दिन हो सकता है। हालांकि, कुछ प्राइवेट सेक्टर में रविवार को भी काम होता है, ऐसे में वहां छुट्टी को लेकर स्थिति अलग-अलग हो सकती है।
6 जुलाई 2025 को भारत में मुहर्रम मनाया जाएगा और यह दिन रविवार को पड़ रहा है। इस वजह से सरकारी छुट्टी और वीकेंड दोनों एक साथ मिल गए हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई जरूरी काम है, तो बेहतर होगा कि आप उसे छुट्टी से पहले निपटा लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications