Diwali Muhurat Trading 2025: देशभर में सोमवार 20 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ रोशनी का महापर्व दिवाली मनाया गया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में हर साल दिवाली के मौके पर होने वाला मूहुर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन सोमवार को नहीं बल्कि आज मंगलवार, 21 अक्टूबर को होगा। लेकिन इस आयोजन में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है।

दरअसल, हर साल स्पेशल ट्रेडिंग सेशन शाम के समय में आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार दिन में आयोजित किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि 1 घंटे का होने वाला यह विशेष कारोबारी सत्र का शुभ मुहूर्त क्या है और पिछले 10 साल का ट्रेंड क्या रहा है? इसके साथ ही यह भी जानते हैं कि इस बार का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन निवेशकों के लिए क्या खास हो सकता है...
मूहुर्त ट्रेडिंग सेशन क्यों आयोजित होता है और कब होगा?
दरअसल, दिवाली के दिन यह विशेष एक घंटे का ट्रेडिंग सेशन हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन निवेश को शुभ माना जाता है। लिहाजा, कई निवेशक इस मौके पर लॉन्ग टर्म के लिए शेयर खरीदते हैं तो किई निवेशक पहली बार निवेश या ट्रेडिंग की शुरुआत करते हैं।
मुहूर्त ट्रेडिंग का सेशन की बात करें तो यह दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा जबकि प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर 1:45 बजे तक रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस मुहूर्त ट्रेडिंग के समय की पुष्टि की है।
10 में से 8 बार Nifty ने दिया जबरदस्त रिटर्न
अब यदि मुहूर्त ट्रेटिंग के इतिहास को देखें तो पिछले 10 साल में से 8 साल में बाज़ार का प्रदर्शन शानदार रहा है। डेटा के मुताबिक, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने मुहूर्त ट्रेडिंग के 10 ट्रेडिंग सेशन में से 8 में बढ़त हासिल की है, जबकि केवल 2 बार गिरावट के साथ बंद हुआ। मतलब इस सेशन में मार्केट का ट्रेंड ज्यादातर सकारात्मक रहा है। आखिरी बार 2017 में निफ्टी ने 0.63% की गिरावट दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद से लगातार सात साल तक मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार ने पॉजिटिव रिटर्न दिया। औसतन निफ्टी ने इस दौरान 0.35% का रिटर्न दिया है। साल 2022 में तो बाजार ने 0.87% की शानदार बढ़त दर्ज की थी जो पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा थी।

मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 में कैसी रह सकती है बाज़ार की चाल?
दिवाली के दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। पिछले कुछ सत्र को देखें तो दमदार तेजी दर्ज हुई है। निफ्टी 50 ने पिछले चार सत्रों में 750 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की है जो 3.09% के उछाल को दिखाता है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो मजबूत टेक्निकल संकेतकों और बेहतर होते बुनियादी कारकों के साथ बाजार का माहौल पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और इसका असर मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखाई देगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications