नई दिल्ली, 4 नवंबर। आज दिवाली के मौके पर दिन में शेयर बाजार बंद रहा, जबकि शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग हुई। शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे के बीच 1 घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स 295.70 अंक या 0.49% बढ़ कर 60067.62 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 91.80 अंक या 0.51% बढ़ कर 17921 पर बंद हुआ। लगभग 2535 शेयर आज ऊपर चढ़े, जबकि 514 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 146 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो ऑटो और पीएसयू बैंक सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5-1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कैसी रही थी शुरुआत
सेंसेक्स ने आज के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में जोरदार शुरुआत की। सेंसेक्स 59771.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 60,207.97 पर खुला। सत्र के दौरान 60,207.97 ही इसका ऊपरी स्तर रहा। वहीं निफ्टी ने भी मजबूत शुरुआत की और आखिर में यह 87.60 अंक या 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 17916.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 25 में मजबूती और 5 में कमजोरी आयी। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.13 फीसदी, आईटीसी में 2.11 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.65 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.13 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.07 फीसदी और सन फार्मा में 0.96 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक में 0.69 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.34 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.13 फीसदी और डॉ रेड्डीज में 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयर
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.73 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 1.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.79 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 1.30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग
बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग 1957 से हो रही है। फिर एनएसई में ये 1992 से शुरू हुई। अब हर दिवाली पर बीएसई और एनएसई में दिवाली की शाम 1 घंटे के लिए ट्रेड होता है। दिवाली पर मुहूर्त सेशन शुरू होने से पहले कारोबारी अकाउंटिंग बुक की पूजा करते हैं।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications