नयी दिल्ली। शनिवार को दिवाली के मौके पर स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशल में शेयर बाजार में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की गई। आखिर में सेंसेक्स और निफ्टी अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 194.98 अंक या 0.45 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 43637.98 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.60 अंक या 0.40 फीसदी के साथ 12770.60 पर रहा। लगभग 1803 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 621 शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।

कैसी रही थी शुरुआत
सेंसेक्स ने आज के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में जोरदार शुरुआत की थी। सेंसेक्स 43,443.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 43,815.45 पर खुला था। सत्र के दौरान ये 43,830.93 से स्तर तक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी 12690.80 के मुकाबले 12,659.70 पर खुला था, मगर कमजोर शुरुआत के बावजूद ये 12,735.95 तक चढ़ा। सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 26 में मजबूती और 4 में कमजोरी आयी। इनमें भारती एयरटेल में 1.17 फीसदी, टाटा स्टील में 1.15 फीसदी, सन फार्मा में 1.11 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 0.95 फीसदी, आईटीसी में 0.86 फीसदी और इंफोसिस में 0.85 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं पावर ग्रिड में 0.32 फीसदी, टाइटन में 0.25 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.19 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 0.03 फीसदी की मामूली कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयर
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.62 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.84 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.38 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग
बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग 1957 से हो रही है। फिर एनएसई में ये 1992 से शुरू हुई। अब हर दिवाली पर बीएसई और एनएसई में दिवाली की शाम 1 घंटे के लिए ट्रेड होता है। दिवाली पर मुहूर्त सेशन शुरू होने से पहले कारोबारी अकाउंटिंग बुक की पूजा करते हैं।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications