नई दिल्ली, नवंबर 6। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनका परिवार लंदन या दुनिया में कहीं और शिफ्ट नहीं हो रहा है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। ये स्पष्टीकरण उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया था कि अंबानी परिवार लंदन के स्टोक पार्क में शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि परिवार भारत और लंदन के बीच साल का थोड़ा-थोड़ा समय बांटेगा। मगर अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
क्यों लगाईं अटकलें
इस रिपोर्ट में अंबानी परिवार के लंदन में शिफ्ट होने की अटकलें इसलिए लगाई गईं क्योंकि रिलायंस समूह की कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने हाल ही में प्रतिष्ठित ब्रिटिश प्रॉपर्टी स्टोक पार्क एस्टेट का अधिग्रहण किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने यह स्पष्ट किया है कि चेयरमैन और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और शिफ्ट होने या रहने की कोई योजना नहीं है।
क्या होगा प्रॉपर्टी का
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि रिलायंस समूह की कंपनी, आरआईआईएचएल, जिसने हाल ही में स्टोक पार्क एस्टेट का अधिग्रहण किया है, यह स्पष्ट करना चाहती है कि हेरिटेज प्रॉपर्टी को खरीदने का उद्देश्य दिशानिर्देशों और वहां के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए इसे एक प्रमुख गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में तैयार करना है। यानी स्टोक पार्क एस्टेट को गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में तैयार किया जाएगा, न कि अंबानी परिवार वहां जाकर रहेगा।
बिजनेस को होगा फायदा
इस सौदे से ग्रुप के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही, यह विश्व स्तर पर भारत के प्रसिद्ध हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के फुटप्रिंट का भी विस्तार करेगी। खासकर जब सबसे छोटे बिजनेसों में से एक सबसे अधिक ग्रोथ में योगदान दे रहा हो। बता दें कि अंग्रेजी अखबार मिड डे ने सूत्रों के हवाले से एक खबर छापी थी, जिसमें कहा गया कि मुकेश अंबानी ब्रिटेन के बकिंघमशायर में स्टोक पार्क के पास एक आलीशान घर ले रहे हैं। इसी साल मुकेश अंबानी ने करीब 592 करोड़ रुपये में स्टोक पार्क खरीदने की खबरें भी सामने आई थीं। अब बताया जा रहा है कि अंबानी यही बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ले रहे हैं, जहां वह वे परिवार के साथ रह सकते हैं। मगर अब इन अटकलों को रिलायंस की तरफ से खारिज कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications