AGM of Reliance Industries on 28 August: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 28 अगस्त 2023 को होने जा रही है। शेयर बाजार के जानकारों और निवेशकों के लिए यह बैठक खास होती है। हर साल रिलायंस अपनी वार्षिक आम बैठक में कंपनी के फ्यूचर प्लान को बताते हैं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
जानकारों के अनुसार रिलायंस की एजीमए में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की तरह कुछ और डिमर्जर के बारे में बताया जा सकता है। इसमें प्रमुख नाम फ्यूचर रिटेल का हो सकता है। इस कंपनी और रिलायंस जियो को लेकर इस तरह की बड़ी घोषणा की उम्मीद जानकार लगा रहे हैं। वहीं जियो फानेंशियल सर्विसेज के कारोबार के प्लान को लेकर भी बड़ी घोषणा भी हो सकती है।

रिलायंस की एजीएम कल यानी सोमवार को 2 बजे से शुरू होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शेयरधारकों, निवेशकों, अधिकारियों, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सभी को संबोधित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अलावा अन्य ऑडियो-वीडियो माध्यम से भी लोग कनेक्ट हो सकेंगे। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को एजीएम में शामिल होने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया है।
जानकारों के अनुसार रिलायंस की एजीएम के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी नए जियो के 5जी के प्रीपेड प्लान को लेकर कुछ घोषणा कर सकते हैं। रिलायंस जियो ने देश के ज्यादातर क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क का विस्तार कर दिया है। साल 2024 तक देश के अधिकांश हिस्से में जियो का 5जी नेटवर्क पहुंचने की संभावना है।
रिलायंस की स्थापना धीरूभाई अंबानी ने की थी। यह उनकी ही समझ थी कि निवेशकों से साफ सुथरा रिश्ता रखना चाहिए। इसी मकसद से उन्होंने अपनी एजीएम को बड़े पैमाने पर करना शुरू किया। रिलयांस ने अपनी एजीएम में आम निवेशकों को बुलाया शुरू किया। धीरे-धीरे धीरूभाई अंबानी निवेशकों के बीच काफी पसंदीदा पर्सनाल्टी बन गए।
माना जाता है कि देश में पहली बार मैदान में एजीएम रिलायंस ने ही की थी। 1980 की शुरुआत में बॉम्बे के कूपरेज ग्राउंड में धीरूभाई अंबानी एजीएम का आयोजन शुरू किया। एक समय उनकी एजीएम में करीब 12,000 शेयरधारक तक शामिल हुए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications