नयी दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अंबानी परिवार कुल 76 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया का सबसे अमीर परिवार है। इस लिस्ट में एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों को जगह दी गई है। एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों के पास कुल 463 अरब डॉलर की संपत्ति है, जिसमें से लगभग 17 फीसदी अकेले अंबानी परिवार के पास ही है। अंबानी परिवार अब हांगकांग के क्वोक परिवार से दोगुना अमीर है, जो इस लिस्ट में दूसरा सबसे अमीर परिवार है। साथ ही दक्षिण कोरिया के ली परिवार (सैमसंग के मालिक) से तीन गुना अमीर है, जिसकी कुल संपत्ति 26.6 अरब डॉलर है। ली परिवार इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।
ये हैं टॉप 5 अमीर परिवार
जैसा कि हमने जिक्र किया कि एशिया का सबसे अमीर परिवार मुकेश अंबानी का है, जिसके पास कुल 76 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद दूसरा नंबर हांगकांग के क्वोक परिवार का है, जो 33.03 अरब डॉलर संपत्ति का मालिक है। तीसरे नंबर पर थाईलैंड का Chearavanont परिवार है। इस परिवार के पास 31.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। चौथे नंबर पर 31.3 अरब डॉलर के साथ इंडोनेशिया का Hartono परिवार और पांचवे नंबर पर दक्षिण कोरिया का ली परिवार है, जिसके पास 26.6 अरब डॉलर की दौलत है।
कोरोना संकट में भी बढ़ी अंबानी संपत्ति
मुकेश अंबानी की संपत्ति में कोरोना महामारी के दौरान भी भारी उछाल आया। जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ने में व्यस्त थी मुकेश अंबानी, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, तगड़ी कमाई रहे थे। उन्होंने अपने डिजिटल वेंचर रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेचकर केकेआर, टीपीजी, फेसबुक और गूगल जैसे निवेशकों 20.2 अरब डॉलर जुटाए। यही नहीं अपनी डिजिटल इकाई से 20 अरब डॉलर से अधिक जुटाने के बाद भारत के सबसे बड़े ग्रुप रिलायंस ने अपनी रिटेल यूनिट, रिलायंस रिटेल, की हिस्सेदारी बेच कर फंड जुटाना शुरू किया।
जुटाए 47000 करोड़ रु
पिछले महीने रिलायंस ने एक बयान में कहा था कि इसने रिटेल वेंचर से फंड जुटाने का मौजूदा चरण पूरा कर लिया। रिलायंस रिटेल में 10.09 फीसदी हिस्सेदारी बेच कर कंपनी ने 47,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। ये रिटेल सेक्टर में सबसे बड़ी फंड जुटाने की प्रोसेस रही, जो कि दो महीने के भीतर पूरी हो गयी। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की खरीदारी के लिए होड़ मच गई। पिछले महीने कुछ गिरावट से पहले रिलायंस के शेयरों में इस साल 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।
बाकी अमीर परिवारों के नाम
ब्लूमबर्ग की अमीर परिवारों की बाकी लिस्ट पर नजर डालें तो छठे नंबर पर 24.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ थाईलैंड का Yoovidhya परिवार, सातवें नंबर पर 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हांगकांग का Cheng परिवार, आठवें नंबर पर 22 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत का मिस्त्री परिवार, नौवें नंबर पर 20.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हांगकांग का Pao/Woo परिवार और 10वें नंबर पर 19.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फिलिपींस का Sy परिवार शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications