Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी लोगों को देने वाले हैं ये तोहफा! जल्द लॉन्च करेंगे ये शानदार ब्रांड, ये है डिटेल

Mukesh Ambani: भारत के बड़े कारोबारी और बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एक नए क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इस समय भारत में बढ़ते हुए आयुर्वेदिक सामानों की डिमांड को देखते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड को लॉन्च करने पर विचार-विमर्श कर रही है। हालांकि, उनके इस कदम के बाद इस सेक्टर में भारी कॉम्प्टीशन हो सकता है।

Mukesh Ambani Beauty Brands

ब्यूटी मार्केट में रिलायंस रख रही है अपना कदम

मौजूदा समय में ब्यूटी प्रोडक्ट की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए, रिलायंस रिटेल अपनी ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira के माध्यम से एक आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है। हालांकि, आपको बता दें इस ब्रांड के माध्यम से हेयर केयर, स्किन केयर, बॉडी केयर और हेल्थ से जुड़े कई सारे प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी अभी गहन जांच कर रही है, जिसमें बॉडी लोशन, साबुन, हेयर शैम्पू, कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट की एक लंबी लिस्ट लॉन्च करेगी।

किन जगह पर उपलब्ध होंगे ये सामान

रिलायंस हमेशा तरीके से काम करती है। कंपनी इन नए आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड को एक रणनीति के मुताबिक बाजार में उतारेगी, जिसमें ये प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं इसके साथ ही रिलायंस रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी खरीदारी कर सकते हैं।

ये है लॉन्चिंग की संभावित डेट

रिलायंस इन ब्यूटी ब्रांड को मार्केट में उतारने के लिए हर तरीके से तैयार है। कंपनी ने सारे टेस्टिंग प्रोसेस पहले ही पूरे कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन ब्रांड की लॉन्चिंग अप्रैल 2025 तक की जा सकती है। हालांकि, आपको बता दें रिलायंस के इकोसिस्टम के तहत इन प्रोडक्ट को तैयार किया जाएगा। गुणवत्ता और उत्पादन पर कंपनी का पूरा नियंत्रण होगा।

भारत के आयुर्वेदिक सौंदर्य बाज़ार का विकास

मुकेश अंबानी की यह रणनीतिक पहल भारत में आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट के नजरिए को महत्वपूर्ण रूप से बदल सकती है। जैसे-जैसे अधिक उपभोक्ता प्राकृतिक समाधानों की ओर रुख कर रहे हैं, रिलायंस द्वारा प्रीमियम ब्रांड की शुरुआत उद्योग की गतिशीलता को नया आकार दे सकती है।

2023 की रिपोर्ट के अनुसार आयुर्वेद मार्केट 2028 तक 57450 करोड़ रुपए से बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। भारत में आयुर्वेदिक सामान में भारी इजाफा देखने को मिलता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+