मुकेश अंबानी ब्लिंकिट (Blinkit), स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और जैप्टो(Zepto) को बड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक मुकेश अंबानी अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं. जल्द ही अंबानी एक ऐसी सुविधा लाने वाले हैं, जिसके तहत 10 से 15 मिनट में सिर्फ ग्रोसरी ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, लैपटॉप तक डिलीवर किए जाएंगे. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

रिलांयस ने कुछ महीने पहले ही पायलट प्रोग्राम की शुरुआत की थी. ये प्रोग्राम जियोमार्ट के जरिए मुंबई और बैंगलोर में शुरू किया गया था. इसके तहत रिलायंस ने ये वादा किया था कि वे 30 मिनट के अंदर जियोमार्ट में मिलने वाले सामानों को घर तक डिलीवर कर देगा. इस प्रोग्राम के तहत रिलायंस ने स्विगी, जैप्टो और ब्लिंकिट को टक्कर देने की कोशिश की थी.
अब एक बार फिर रिलायंस इन्हें टक्कर देने आ रहा है. इस बार वे ज्यादा बेहतर प्लान के साथ आया है. इसके अलावा ग्राहकों को कुछ ऐसी सुविधाएं देने का वादा भी किया जा रहा है, जो स्विगी, ब्लिंकिट और जैप्टो में उन्हें नहीं मिलती है.
रिलायंस फास्टेस्ट डिलीवरी की दौड़ में कैसे होगा अलग?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस शुरुआती समय में ग्रोसरी आइटम पर ही फोकस करेगा. इसके तहत रिलायंस 10 से 15 मिनट में ही ग्रोसरी डिलीवर करेगा. वहीं कंपनी की ये भी योजना है कि वे इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी डिलीवर करेगा. यानी कंपनी की इस नई सुविधा से आप 10 से 15 मिनट में नया स्मार्टफोन या लैपटॉप घर पर मांगा पाएंगे.
इसके अलावा अपने प्रतिस्पर्धी (Competitors) की तरह वे पास के वेयर हाउस से नहीं बल्कि अपनी अलग-अलग रिलायंस शॉप से डिलीवरी को पूरा करेेंगे.
क्या डिलीवरी और सर्ज चार्ज पर मिलेगा फायदा ?
रिलायंस ने अपनी डिलीवरी सर्विस को अलग और बेहतर दिखाने के लिए वे डिलीवरी और अन्य चार्ज को माफ कर सकता है. ये अन्य डिलीवरी के प्लेटफॉर्म के लिए अच्छी खबर नहीं है. क्योंकि ज्यादातर फास्टटेस्ट डिलीवरी ऐप कई चार्ज लेती है. रिलायंस के ऐसा करने पर इन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है.
रिलायंस अपने ये सर्विस 1150 शहरों में शुरू कर सकता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications