नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सोमवार को आयी भारी गिरावट के चलते एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में 44000 करोड़ रुपये की गिरावट आयी। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 156.90 रुपये या 12.35 फीसदी की तीखी गिरावट के साथ 1113.15 रुपये पर बंद हुआ। फोर्ब्स रियल टाइम के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 11.68 फीसदी की गिरावट के साथ 42.2 अरब डॉलर रह गयी। एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5.6 अरब डॉलर की गिरावट आयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आयी गिरावट पिछले कई सालों में आयी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
क्यों गिरा रिलायंस का शेयर
रिलायंस के शेयर में आयी गिरावट से इसकी बाजार पूंजी 7,05,655.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गयी। रिलायंस के शेयर में आयी इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों का गिरना। कच्चे तेल की कीमतों में 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। इसकी वजह है सऊदी अरब की तरफ से रूस के साथ प्राइस वॉर शुरू करना। सऊदी अरब ने अपने सेलिंग प्राइस में बड़ी कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के चलते ही रिलायंस का शेयर नीचे गिर गया, क्योंकि इससे कंपनी की तेल आमदनी प्रभावित होगी।
टीसीएस ने रिलायंस को पछाड़ दिया
आज आयी गिरावट के चलते बाजार पूंजी के मामले में टीसीएस ने रिलायंस को पछाड़ दिया। जहां रिलायंस की बाजार की पूंजी 7,05,655.56 लाख करोड़ रुपये रह गयी। टीसीएस के शेयर में भी भारी गिरावट आयी, मगर फिर भी यह रिलायंस के मुकाबले कम गिरा। टीसीएस के शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट आयी और इसकी बाजार पूंजी 7,40,045.31 करोड़ रुपये पर है। इसी के साथ बाजार पूंजी के मामले में एक बार फिर से टीसीएस अव्वल नंबर पर आ गयी है। बता दें कि पिछले काफी समय से इन्हीं दोनों कंपनियों के बीच बाजार पूंजी को लेकर एक और दो नंबर के लिए मुकाबला रहा है।
कितने गिरे कच्चे तेल के दाम
सऊदी अरब के रूस के साथ प्राइस वॉर शुरू करने से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 14.25 डॉलर या 31.5 फीसदी गिर कर 31.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गये। ये 17 जनवरी 1991 को शुरू हुए खाड़ी युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में प्रतिशत में सबसे बड़ी गिरावट है। इस भारी गिरावट के कारण कच्चे तेल के दाम 12 फरवरी 2016 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गये। उधर यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड के दाम 11.28 डॉलर या 27.4 फीसदी लुढ़क कर 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गये। यह भी जनवरी 1991 में खाड़ी युद्ध के बाद प्रतिशत में सबसे बड़ी गिरावट है।
यह भी पढ़ें - Reliance Jio : नया प्लान लांच, मिलेगा खूब डेटा और अन्य फायदे
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications