Mukesh Ambani In 100 Billion Dollar Club: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने गजब की रैली दिखाई है, यही कारण है कि अब मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 बिलियन डॉलर के पार हो चुकी है, जो विश्व में उन्हें 11वें नंबर का सबसे अमीर इंसान बनाती है। गैरतलब है कि कुछ दिनों पहले अंबानी की संपत्ति 98 बिलियन डॉलर की थी। मीडिया रिपोर्ट के द्वारा पता चलता है कि आज रिलायंस के शेयर में दो प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और वह ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गए हैं, यही कारण है कि मुकेश अंबानी अब 100 मिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो चुके हैं। इस समय मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 105.1 बिलियन डॉलर हो चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मुकेश अंबानी के अलावा 11 और ऐसे लोग हैं, जो फोर्ब्स की 12 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। आपको बताते दें कि सिर्फ पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर्स में 5.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शेयर में आए उछाल के कारण ही अंबानी की संपत्ति में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज रिलायंस के शेयर्स ने 2724.95 के साथ नए ऑल टाइम हाई लेवल को टच किया है।

कंपनी के शेयर में 2.6 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है और ये 2718.40 रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं। शहरों में तेज बढ़ोतरी के बाद रिलायंस कैपिटल का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 18 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया है।
आपको बताते चलें कि पिछले साल रिलायंस ने एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज को एक अलग लिस्टेड कंपनी में बांट दिया था। इस दौरान जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के स्टॉक में भी 4.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, इसके बाद कंपनी के शेयर बाजार बंद होने तक 251.50 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
सिर्फ रिलायंस ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी के दूसरी कंपनियों के शेयर में भी तेजी देखी जा रही है। आ रही रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक हफ्ते के अंदर नेटवर्क 18 में 45 प्रतिशत और टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने 5 ट्रेडिंग सेशन में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है।
इस समय मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर के क्लब में मात्र एक भारतीय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय गौतम अदानी की कुल संपत्ती 96 बिलियन डॉलर की है।
कुछ दिन पहले गौतम अडानी के शेयर्स ने भी जबरदस्त रैली दिखाई थी और वह मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसे समय अंबानी की कुल संपत्ति 98 बिलियन डॉलर की थी और अडानी की संपत्ति 98.5 मिलियन डॉलर हो गई थी। हालांकि इस समय गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं।
वहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करते हैं तो इस समय एलन मस्क 240 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। एलन मस्क को इलेट्रिक कार कंपनी टेस्ला और उनके स्पेस एक्स प्रोग्राम के लिए जाना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications